शिवकर्तिकेयन की फिल्म वेल्लइकरण का पहला टीजर..आज होगा रिलीज
हाल ही में रिलीज किए गे वेल्लइकरण के ऑफिशियर पोस्टर्स को तमिल ऑडिएंस का अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला है। वहीं अब इस फिल्म का पहला टीजर रिलीज होगा
शिवकार्तिकेयन स्टारर तमिल फिल्म वेल्लिकरण इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। 24AM स्टूडियो द्वारा प्रोड्यूस की हई फिल्म वेल्लिकरण का टीजर आज यानी 14 अगस्त को शाम 6 बजे रिलीज किया जाएगा।

इस फिल्म में थानी उरुवन के डाइरेक्टर मोहन राजा 24AM स्टूडियो के साथ पहली बार काम करते दिखेंगे। इस फिल्म में नयनतारा फीमेल लीड में दिखाई देंगी। वहीं मलयालम फिल्मों के जाने-माने एक्टर फहाद फासिल भी इस फिल्म से कॉलीवुड में डेब्यू करेंगे और वे लीड प्रतिपक्षी के तौर पर नजर आएंगे।
वहीं हाल ही में रिलीज किए गए वेल्लइकरण के ऑफिशियल पोस्टर्स को तमिल ऑडिएंस का अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला है। वहीं सामाजिक मुद्दों पर आधारित इस फिल्म से उम्मीदें बढ़ गई हैं। मोहन राजा द्वारा लिखी गई ये फिल्म 24AM स्टूडियो की दूसरी प्रोडक्शन है, रेमो 24AM की पहली प्रोडक्शन थी।
इस फिल्म में शिवकार्तिकेयन अरिवु नाम के कैरेक्टर के साथ केंद्र भूमिका में दिखेंगे, जबकि फहाद फासिल आदी के किरदार में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में नयनतारा अरिवु की प्रेमिका मृणालिनी का किरदार निभाएंगी। फिल्म में जानी-मानी एक्ट्रेस स्नेहा भी अहम किरदार में दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications
