केरल में हुई वेलाइकरण की प्रेस मीट.. पहुंचे शिवकार्तिकेयन, फहाद फासिल और मुकेश मेहता
वेलाइकरण 22 दिसंबर 2017 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म को लेकर जिस तरह का माहौल उसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित होने वाली है।
सबसे खास बात ये है कि, वेलाइकरण केरल में बड़े पैमाने पर रिलीज की जा रही है। इस राज्य में शिवकार्तेकेयन की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है, वहीं मॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के स्टार फहाद फासिल भी इस फिल्म की कास्ट में से हैं। जिसके चलते मलयालम फिल्म ऑडिएंस भी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

कल, वेलाइकरण को लेकर कोची के हॉटल मैरिओट में एक प्रेस मीट रखी गई थी। इस दौरान फहाद फासिल, शिवकार्तिकेयन और प्रोड्यूसर मुकेश मेहता मौजूद रहे। इस प्रेस मीट में टीम ने मीडिया से फिल्म को लेकर काफी बातें शेयर कीं।
मीडिया से बातचीत के दौरान शिवकार्तिकेयन वे अपने को-स्टार फाहाद फासिल की काफी तारीफें की उन्होंने बताया कि फहाद बेहतरीन एक्टर हैं। वहीं उन्होंने तमिल डायलॉग्स डिलिवरी को लेकर भी फहाद की तारीफें की।
इसी बीच, फहाद ने तमिल डायलॉग्स बोलने में हुई मुश्किलों को भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि उन्हें वो डायलॉग्स पहले अंग्रेजी में लिखने पड़ते थे।
देखें इस प्रेस मीट का वीडियो
फिल्म को लेकर ऑडिएंस का इंतजार बस कुछ दिनों में ही खत्म हो जाएगा। हमारी तरफ से भी टीम को ऑल द बेस्ट।


Click it and Unblock the Notifications