..................... Sitara Devi was the life and soul of Raj Kapoor’s holi parties - Hindi Filmibeat

यादें: सितारा देवी करती थीं आर.के. स्टूडियो में धमाल

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) कथक नृत्यांगना सितारा देवी के निधन की खबर सुनते ही कथक सम्राट बिरजू महाराज यादों में खो गए। कहने लगे कि सितारा जी से उऩके 60 साल पुराने संबंध थे। सितारा देवी जब भी दिल्ली आती तो मुझे फोन करके जरूर मिलती। कई बार मेरे फ्लैट में भी आई। हम दोनों की बातचीत ठेठ अवधी में होती थी।

Birju Maharaj - Sitara Devi

होली पर धमाल

बिरजू महाराज ने बताया कि एक दौर में राज कपूर के आर.के. स्टूडियो में होली पर होने वाले धमाल में वे खूब बढ़-चढ़कर भाग लेती थीं। उनके डांस किए बगैर होली मिल अधूरा रहता था। सितारा जी बहुत ही जिंदादिल महिला थीं।

मुंबई में निधन

94 वर्ष की सितारा देवी पिछले दो दिनों से वेंटीलेटर पर थीं। पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और रविवार को उनका ऑपरेशन किया गया था। सितारा देवी का गुरुवार को उनके बेटे के विदेश से लौटने पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।पिछले 60 दशकों से भी ज्यादा समय से वे एक विख्यात कथक नृत्यांगना थीं, और बॉलीवुड में इस विधा को लाने का श्रेय उन्हीं को जाता है। 1973 में उन्हें पद्म श्री पुरस्कार मिला था।

सितारा देवी को पद्म भूषण के लिए भी चुना गया था लेकिन उन्होंने भारत रत्न की मांग करते हुए इस अवॉर्ड को ठुकरा दिया था। बिरजू महाराज ने कहा कि सितारा देवी की मौत से देश ने चोटी का कथक डांसर खो दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X