Sitaare Zameen Par X Review- छा गए आमिर खान, 'सितारे जमीं पर' को लोगों ने बताया शानदार!

Sitaare Zameen Par X Review- बैक टू बैक फ्लॉप देने के बाद आमिर खान ने लंबा ब्रेक लिया और अब वो 20 जून को अपनी मच अवेटेड फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' के साथ धमाका कर रहे हैं।
फिल्म रिलीज हो चुकी है और कहा जा रहा है कि आमिर खान इस फिल्म से अपना दमदार कमबैक करने वाले हैं। फिल्म के रिलीज से पहले इसकी स्क्रीनिंग पर पूरा बॉलीवुड पहुंचा था और फिल्म को काफी पसंद किया गया है।
आरएस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख ने मुख्य किरदार निभाए हैं और कई स्पेशली एबल्ड लोगों ने कमाल का काम किया है। अब फिल्म के रिलीज होते ही एक्स पर लोग इसको लेकर अपना रिव्यू साझा कर रहे हैं। जानिए लोगों को कैसी लगी ये फिल्म?
एक्स रिव्यू
आमिर खान की इस फिल्म को लेकर जैसा रिसपॉन्स आ रहा है उससे कहा जा सकता है कि लोगों को फिल्म पसंद आ रही है। एक यूजर ने लिखा, ''अभी #SitaareZameenPar देखी - हां, यह चैंपियंस का रीमेक है, लेकिन वाह, आमिर ईमानदारी से इसको प्रजेंट कर रहे हैं और नवोदित कलाकार महफ़िल लूट लेते हैं। भावनात्मक, बेहतरीन और आपके समय के लायक।''
एक ने लिखा, ''असली चैंपियन #SitaareZameenParReview आप हंसेंगे, रोएंगे और गर्व करेंगे क्या अनुकूलन है , परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने इसे फिर से किया।''
एक ने लिखा, "#SitaareZameenPar आपको छूता है, आपके सोचने के तरीके पर सवाल उठाने पर मजबूर करता है। यह आपको जोर से हंसाता है, आपकी आंखें नम कर देता है और आपको उम्मीद देता है। AamirKhan जैसा सुपरस्टार कुछ ऐसा बनाने के लिए अपना समय, पैसा और चेहरा लगाएगा जो इतना साहसिक और जोखिम भरा हो।" इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
कितनी होगी कमाई
ट्विटर पर लोग फिलम को लेकर अच्छी अच्छी बातें कर रहे हैं लेकिन देखने वाली बात होगी कि फिल्म का कलेक्शन कैसा होगा। हालांकि एडवांस बुकिंग तो कमाल की हो रही है। पहले दिन फिल्म कितनी ओपनिंग देने में कामयाब होगी ये तो आने वाला वक्त ही तय करेगा।


Click it and Unblock the Notifications











