Sitaare Zameen Par Trailer: हंसी-ठहाकों से भरा है 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर, देखते ही फैन्स बोले-पैसा वसूल...

Sitaare Zameen Par Trailer

Sitaare Zameen Par Trailer Out: आमिर खान (Aamir Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म सितारे जमीन पर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जी हां, हाल ही में आमिर खान प्रोडक्शन इंस्टाग्राम हैंडल पर सितारे जमीन का दमदार ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस ट्रेलर ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है।

18 साल बाद आया सीक्वल
बता दें कि सितारे जमीन पर आमिर खान की फिल्म तारे जमीन पर का सीक्वल है। यह पहली बार होने जा रहा है जब आमिर खान किसी सीक्वल में काम कर रहे हों। बता दें कि यह सीक्वल 18 साल बाद बन रहा है। फैन्स इस फिल्म के के सीक्वल का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। वहीं अब फैन्स की यह दिली इच्छा भी पूरी हो चुकी है। जहां तारे जमीन पर फिल्म में आमिर खान टीचर थे। वहीं सितारे जमीन पर फिल्म में आमिर खान एक बास्केटबॉल कोच के रूप में नजर आएंगे जो इंटेलेक्चुअली डिसेबल्ड बच्चों को ट्रेनिंग देते हैं।

इस बार 10 नए चेहरों को किया गया लॉन्च
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा है- पूरे ट्रेलर में हंसी-मज़ाक और खुशी से भरे कई मजेदार पल हैं, जो इसे एक पूरी तरह से मनोरंजक अनुभव बनाते हैं। खास बात यह है कि आमिर खान प्रोडक्शंस इस फिल्म से 10 नए चेहरों को लॉन्च कर रहा है, जिनमें अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर शामिल हैं।

ट्रेलर दिलाएगा तारे जमीन की याद
इस ट्रेलर को और भी खास बनाता है इसकी शुरुआत में जोड़ा गया डेढ़ मिनट का वीडियो, जिसमें हमें 'तारे जमीन पर' के इशान और निकुंभ सर की मजेदार नोकझोंक देखने को मिलती है। ये छोटा सा क्लिप 2007 की सुपरहिट फिल्म की यादें ताज़ा कर देता है। ट्रेलर ने फिल्म के प्रति उत्सुकता को और बढ़ा दिया है, जो बड़े पर्दे पर एक खूबसूरत और यादगार अनुभव देने का वादा करती है।

लीड रोल में नजर आएंगे ये सितारे
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'सितारे ज़मीन पर' में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। डिव्य निधि शर्मा ने इसका स्क्रीनप्ले लिखा है। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित के साथ रवि भगचंदका ने प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्रेलर देख लोगों के यूं आए रिएक्शन
बता दें कि इस ट्रेलर को देखने के बाद फैन्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। वाह क्या बात है फिल्म के डायलॉग्स ने तो दिल ही जीत लिया है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-एक दम पैसा वसूल फिल्म होने वाली है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-जैसी उम्मीद की वैसा है ट्रेलर।

Read more about: aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X