इस शहर में चल रही है 'सितारे जमीन पर ' की शूटिंग, फिल्म को बेस्ट बनाने के लिए आमिर खान ने किया ये काम...

Sitaare Zameen Par: मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहलाए जाने वाले बॉलीवुड के नामी एक्टर आमिर खान ने अपने फैन्स को कई बेहतरीन ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दी हैं। दुनिया भर में उनके फैंस हैं और लोग उन्हें फ़िल्मों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। फिलहाल, फैंस उनकी अगली फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। वहीं फैन्स भी इस फिल्म के बारे में और ज्यादा जानने के लिए एक्साइटेड हैं। ऐसे में आ रही ताजा खबर यह है कि आमिर खान वडोदरा के गर्म मौसम में फिल्म की शूटिंग करने में बिजी हैं।
वडोदरा में कर रहे हैं शूटिंग
मिल रही सोर्स के मुताबिक, "आमिर खान "सितारे ज़मीन पर" की लगातार शूटिंग कर रहे हैं। दिल्ली में शूटिंग खत्म करने के बाद, अब वे वडोदरा में शूटिंग कर रहे हैं। चिलचिलाती गर्मी के बावजूद, सुपरस्टार शेड्यूल पर टिके रहने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।"
जेनेलिया आएंगी नजर
जब से आमिर खान की फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' की घोषणा हुई है, तब से दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतज़ार है। आमिर खान इस फिल्म में जेनेलिया देशमुख और दर्शील सफारी के साथ नज़र आएंगे। इस फिल्म को आरएस प्रसन्ना डायरेक्ट कर रहे हैं। आमिर खान को एक और दिलचस्प और दमदार कहानी के साथ वापस आता हुआ देख फैन्स
की उम्मीदें उनसे और बढ़ गई हैं।
फिल्म की कहानी डाउन सिंड्रोम पर ध्यान केन्द्रित करेगी। फिल्म के रिलीज होने के साथ, आमिर खान डाउन सिंड्रोम के बारे में बातचीत शुरू करना चाहते हैं, जिनके जरिए वह उन लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों को संवेदनात्मक तरीके से देखने में मदद करेंगे। यह फिल्म पहली फिल्म से अलग होने वाली है, क्योंकि इसमें नया सामाजिक मुद्दा और नई कहानी देखने को मिलेगी। बता दें कि यह तारे जमीन का सीक्वल है। बता दें कि जहां तारे जमीन पर 2007 में आई थी। वहीं सितारे जमीन पर इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











