..................... Sitaare Zameen Par got an interesting comment from Nikhil Kamath, Aamir Khan's film - Hindi Filmibeat

सितारे ज़मीन पर को निखिल कामथ से मिला दिलचस्प कमेंट, आमिर ख़ान की इस फिल्म लिए चर्चा हुई और तेज़!

By Filmibeat Desk
sitaare zameen par

Sitare Zameen Par- निखिल कामथ के पॉडकास्ट के लेटेस्ट एपिसोड में जब यूट्यूब के सीईओ नील मोहन गेस्ट बनकर आए, तो बातचीत के दौरान एक दिलचस्प मोड़ आया जब कामत ने आमिर खान की अपकमिंग फिल्म सितारे ज़मीन पर को लेकर तारीफों भरा इशारा कर दिया।

हालांकि, उन्होंने फिल्म का नाम सीधे-सीधे नहीं लिया, लेकिन जिस तरह से उन्होंने "एक बड़ी फिल्म जो बच्चों को लेकर है और समाज को कुछ सिखाती है" जैसी बात कही, उससे इतना तो तय है कि इशारा सितारे ज़मीन पर की तरफ ही था।

स्टोरीटेलिंग और प्रभावशाली सिनेमा पर बात करते हुए निखिल कामथ ने बातचीत के दौरान एक फिल्म का ज़िक्र किया जिसे उन्होंने हाल ही में देखा था। उन्होंने कहा, "मैंने वो फिल्म देखी है, काफ़ी अच्छी है।" हालांकि उन्होंने फिल्म का नाम नहीं लिया,

लेकिन बातचीत का संदर्भ साफ़ तौर पर आमिर खान की आने वाली फिल्म सितारे ज़मीन पर की ओर इशारा कर रहा था। ये वही फिल्म मानी जा रही है जो 2007 में आई आमिर की आइकॉनिक फिल्म तारे ज़मीन पर की स्पिरिचुअल सक्सेसर कही जा रही है यानी भावना और संदेश के लिहाज़ से उसी तरह की गहराई लिए हुए।

सितारे ज़मीन पर से उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म इनक्लूसिविटी और इंस्पिरेशन जैसे थीम्स को एक्सप्लोर करेगी, जो आमिर खान के सोशल मैसेज देने वाले सिनेमा की पहचान रही है। कामथ की ये छोटी लेकिन पॉज़िटिव टिप्पणी फिल्म को लेकर बढ़ते बज़ में और इज़ाफा कर रही है, खासकर इसलिए क्योंकि कामत आमतौर पर बॉलीवुड सिनेमा पर पब्लिकली कम ही बोलते हैं।

आमिर खान प्रोडक्शंस गर्व के साथ पेश करता है 10 राइजिंग सितारे अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभजैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर। आर. एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित, जिन्होंने पहले बैरियर तोड़ने वाली ब्लॉकबस्टर 'शुभ मंगल सावधान' बनाई थी, अब आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ 'सितारे जमीन पर' में सबसे बड़े कोलैबरेशन के साथ वापसी कर रहे हैं।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read more about: sitaare zameen par
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X