सुशांत सिंह राजपूत की बहन का खुलासा, मौत के बाद कमरे को देख बोलीं- 9 दिन बाद उस टेप को हटाया गया

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड के लोकप्रिय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 साल हो गए हैं। सुशांत के निधन के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आयी है। परिवार शुरु से लेकर वर्तमान तक इस पर यकीन करने के लिए तैयार नहीं है कि सुशांत ने आत्महत्या की है। दिवंगत एक्टर की बहन प्रियंका सिंह ने फिर से एक बार दावा किया है कि उनका भाई ऐसा कर नहीं सकता। प्रियंका ने यह भी कहा है कि वह अपने भाई के निधन के बाद उन्होंने उनका कमरा देखा तो यह मुमकिन ही नहीं था कि इतनी कम ऊंचाई से सुसाइड किया जा सके।

Sushant Singh Rajput

वह कहती हैं कि मैं खुद क्रिमिनल लॅायर हूं। मैंने ऐसी कई घटना देखी हैं। सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने इंडिया न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में कहा है कि उस दिन जो हुआ वो तो पूरी दुनिया देख रही है। जो पुलिस वहां थी, वो तो पिकनिक स्पॅाट बना हुआ था। मैं जब वहां पहुंची रात को तो पीले रंग का टेप लगा हुआ था। इसका मतलब यह था कि कमरे में कोई नहीं जा सकता। 7 से 9 दिन बाद उस टेप को हटाया गया।

कोई कपड़ा भी था, उसकी लेंथ से ज्यादा।

कोई कपड़ा भी था, उसकी लेंथ से ज्यादा।

प्रियंका आगे बताती हैं कि जब मैं कमरे में गई तो मैंने छत देखी। बेड देखा। देखते ही मैं समझ गई कि नहीं। मेरा भाई ऐसी जगह से लटक नहीं सकता। बेड और फॉल सीलिंग के बीच कोई दूरी नहीं थी। बता रहे थे कि कोई कपड़ा भी था, उसकी लेंथ से ज्यादा। ये सब मुमकिन ही नहीं है। बेड और पंखे के बीच उतनी हाइट नहीं है। उसकी हाइट बी 6 फीट 183 सेंटीमीटर से 5'10 से भी कम हो गी।

14 जून 2020 को सुशांत का निधन

14 जून 2020 को सुशांत का निधन

मैंने जब क्राइम सीन देखा तो यकीन हुआ कि ये हो नहीं सकता। फिर केस सीबीआई को दिया। आपको बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत के निधन से उनके परिवार और फैंस को गहरा सदमा लगा।सुशांत का करियर ऊंचाई पर था। काई पो छे से डेब्यू करने से पहले सुशांत ने टीवी शो पवित्र रिश्ता से लोकप्रियता हासिल की।

सुशांत और रिया चक्रवर्ती

सुशांत और रिया चक्रवर्ती

टीवी से वह बॅालीवुड में आ गए। पीके, केदारनाथ, एम एस धोनी जैसी कई हिट फिल्मों ने सुशांत को स्टार बना दिया। कोरोना लॉकडाउन के दौरान सुशांत और रिया चक्रवर्ती के लिव इन में रहने की खबर सामने आयीं।

सुशांत के निधन के बाद

सुशांत के निधन के बाद

सुशांत के निधन के बाद यह साफ हो गया कि वह रिया चक्रवर्ती को कई साल से डेट कर रहे है। हाल ही में एनसीबी ने रिया के खिलाफ चार्ज ड्राफ्ट किया है। रिया और उनके भाई पर सुशांत को ड्रग्सलेने के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X