OTT पर रिलीज होते ही छा गई राधिका आप्टे की Sister Midnight, पहले कान्स में मचाई धूम, फिर बाफ्टा में और अब...

Sister Midnight On OTT: सिस्टर मिडनाइट एक डार्क कॉमेडी फिल्म है, जिसमें राधिका आप्टे लीड रोल में नजर आ रही हैं। यह फिल्म अपनी अनोखी कहानी और अलग ट्रीटमेंट की वजह से चर्चा में रही है। फिल्म को पहली बार 19 मई 2024 को कान्स फिल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर्स फोर्टनाइट सेक्शन में प्रीमियर किया था।

Sister Midnight OTT

कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर के बाद इस फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर सराहा गया। इतना ही नहीं, सिस्टर मिडनाइट को 78वें BAFTA अवॉर्ड्स में Outstanding Debut by a British Writer, Director or Producer कैटेगरी में नॉमिनेशन भी मिला।

थिएटर रिलीज और OTT पर अवेलेबल

यह फिल्म 30 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जो दर्शक इसे थिएटर में नहीं देख पाए, वे अब इसे Amazon Prime Video और JioHotstar पर देख सकते हैं। फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में स्ट्रीम हो रही है।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी मुंबई में रहने वाली एक युवती उमा के इर्द-गिर्द घूमती है। उसकी शादी उसकी मर्जी के बिना तय कर दी जाती है, जिसके बाद वह खुद को एक घुटन भरी जिंदगी में कैद महसूस करती है। समाज और परिवार की उम्मीदों के बीच उमा अंदर ही अंदर टूटने लगती है, लेकिन वह खुलकर विरोध करने के बजाय चुपचाप अपने तरीके से बगावत करती है। इस कहानी को डार्क ह्यूमर और प्रतीकों के जरिए दिखाया गया है।

देवी काली से जुड़ा पहलू

फिल्म में उमा के किरदार को कई जगह देवी काली की उग्र छवि से जोड़ा गया है। यह प्रतीक उसकी अंदर छिपी ताकत, गुस्से और आत्मसम्मान को दिखाता है, जो उसे हालात से लड़ने की हिम्मत देता है।

स्टार कास्ट और दमदार एक्टिंग

सिस्टर मिडनाइट में राधिका आप्टे के अलावा सुभाष चंद्रा, स्मिता तांबे, छाया कदम और अशोक पाठक जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों को मजबूती से निभाया है।

इन मुद्दों पर क्रेंद्रित

यह फिल्म महिला की आजादी, अरेंज मैरिज में सामाजिक दबाव, मानसिक स्वास्थ्य, पहचान की तलाश और खामोश विद्रोह जैसे गंभीर मुद्दों को सामने लाती है। कहानी दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है।

डायरेक्शन, संगीत और तकनीकी टीम

फिल्म का डायरेक्शन और कहानी करण कंधारी ने लिखी है। इसके निर्माता एलिस्टेयर क्लार्क और अन्ना ग्रिफिन हैं। फिल्म का म्यूजिक पॉल बैंक्स ने दिया है, जबकि इसकी एडिटिंग नेपोलियन स्ट्रैटोगियानाकिस ने की है।

क्यों देखें सिस्टर मिडनाइट?

अगर आप आम बॉलीवुड फिल्मों से हटकर कुछ नया, अलग और गहरी सोच वाली फिल्म देखना चाहते हैं, तो सिस्टर मिडनाइट आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ समाज को लेकर कई सवाल भी खड़े करती है।

More from Filmibeat

Read more about: radhika apte
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X