जाह्नवी में सुपरस्टार बनने के हैं सारे गुण...श्रीदेवी ने दे दिया सुबूत
इसमें कोई शक नहीं है कि श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं और इसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी भी शुरू कर दी है। श्रीदेवी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जाह्नवी ने बचपन में ही फैसला कर लिया था कि वो एक्टिंग ही करेंगी।
हाल में श्रीदेवी ने जाह्नवी कपूर के बचपन की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो किसी ड्रामा क्वीन से कम नहीं लग रही हैं। उनकी यह तस्वीर इतनी प्यारी है कि जितनी तारीफ की जाए कम ही होगी।

जाह्नवी कपूर इस तस्वीर में बेहद क्यूट लग रही हैं। उनकी जितनी तारीफ की जाए कम होगी। फिलहाल जाह्ववी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू के लिए डांस क्लास से लेकर बाकी तैयारियों में लगी हुई हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही करण जौहर उनको लेकर नई फिल्म की घोषणा करेंगे।
Recommended Video

पिछले दिनों खबरें आ रही थी कि जाह्नवी कपूर मराठी फिल्म सैराट की रीमेक से डेब्यू करेंगी जिसके राइट्स करण जौहर ने खरीदे हैं लेकिन फिलहाल किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


Click it and Unblock the Notifications











