सिंगल स्क्रीन थियेटर के मालिकों ने लिखा आमिर खान को खत
सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के मालिकों ने आमिर खान को चिट्ठी लिखकर उनका धन्यवाद किया है।
जब से मल्टिप्लेक्स थियेटर आए हैं तब से सिंगल स्क्रीन थियेटरों अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। कुछ सिंगल स्क्रीन थियेटरों की तो ये हालत हो गई कि उनपर ताला लगने की नौबत आ गई। लेकिन जबसे आमिर खान की फिल्म दंगल रिलीज़ हुई तबसे इनकी स्थिति में सुधार हुआ।

दंगल फिल्म न सिर्फ मल्टिप्लेक्स में लगी बल्कि सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भी खूब चली। इस बात पर कुछ सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के मालिकों ने आमिर खान को चिट्ठी लिखकर उनका धन्यवाद किया है।
इत्तेफाक में ऐसा रोल निभाएंगी सोनाक्षी सिन्हा..खुद किया खुलासा
इन सिनेमाघर मालिकों ने आमिर खान को उनकी फिल्म 'दंगल' की अपार सफलता के लिए बधाई देते हुए लिखा है कि इस फिल्म के कारण इन सिनेमाघरों ने एक बार में उतने पैसे कमा लिए, जितने साल की सारी फिल्में भी उन्हें कमाकर नहीं दे पाईं।


Click it and Unblock the Notifications