बचपन से जवानी तक अनुष्का शर्मा की तस्वीरें
बेंगलूरु। अनुष्का शर्मा ने कहा है कि वो फिलहाल सिंगल हैं और उनका किसी से कोई अफेयर नहीं चल रहा है। वैसे उनकी बात में दम भी है, क्योंकि रणवीर से अब वो कभी-कभी मिलती हैं। अब अनुष्का अपने करियर में पूरा ध्यान लगा रही हैं। करियर की बात आयी तो बेंगलूरु की यह लड़की हमेशा से करियर ओरियंटेड रही है। अनुष्का के पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा और आशिमा शर्मा के मुताबिक बचपन से ही वो पढ़ाई को लेकर कॉन्शस रहती थीं।
बचपन की बात आ ही गई है, तो चलिये हम आपको ले चलते हैं अनुष्का के बचपन की ओर, जिसमें उनकी पैदा होने से लेकर बड़े होने तक की तस्वीरें आप देखेंगे। साथ ही शुरू से ही मॉडलिंग की शौकीन अनुष्का बचपन से ही फैशन करने से पीछे नहीं रहती थीं। यही कारण था कि वो आगे चलकर भी मॉडलिंग में ही करियर बनाना चाहती थीं। मॉडलिंग तो ज्यादा नहीं चली, लेकिन वो अभिनेत्री जरूर बन गईं। उन्हें ब्रेक दिया सुपर स्टार शाहरुख खान ने। अपनी फिल्म रब ने बना दी जोड़ी में। अनुष्का की मनमोहक तस्वीरें।
अनुष्का की तस्वीरें और बचपन से लेकर जवानी तक की कहानी-


Click it and Unblock the Notifications











