'सिंघम रिटर्नस' ने चार दिन में कमाएं 91 करोड़, चितिंत मर्दानी
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि यशराज बैनर और देवगन प्रोडक्शन में आपस में ठनी हो। इससे पहले साल 2012 में दोनों ही प्रोडक्शन अपनी-अपनी फिल्मों के लेकर अदालत तक जा चुके हैं। लेकिन इस बार फिल्म की रिलीज को लेकर मामला नहीं फंसा है बल्कि इस बार यशराज प्रोडक्शन अजय देवगन की लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'सिंघम रिटर्नस' को लेकर चिंता में हैं क्योंकि जहां फिल्म 'सिंघम रिटर्नस' ने चार दिन में 91 करोड़ कमा लिए हैं वहीं दूसरी ओर 22 अगस्त को रानी मुखर्जी अभिनीत यशराज प्रोडक्शन की बोल्ड फिल्म 'मर्दानी' रिलीज होने जा रही है।
'सिंघम रिटर्नस' में सच्चाई का तड़का इसलिए हुई हिट!
इस कारण यशराज बैनर थोड़ा चितिंत है क्योंकि उनकी फिल्म 'मर्दानी' भी एक्शन फिल्म है। फिल्म सिंघम के सीक्वेल में अजय देवगन अगर ईमानदार पुलिस ऑफिसर हैं तो वहीं 'मर्दानी' में रानी ने भी महिला पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया है। दोनों ही फिल्में अन्याय के खिलाफ न्याय की आवाज बुलंद करती है।
खैर अजय देवगन और रानी मुखर्जी निजी रिश्ते में जीजा और साली भी है, यह और बात है कि अजय देवगन की आदित्य चोपड़ा से नहीं बनती हैं। खैर बॉक्सऑफिस पर जीजा अजय ने तो कामयाबी के झंडे गाड़ दिये हैं देखते हैं कि उनकी लविंग साली रानी मुखर्जी पर्दे पर क्या कमाल करती है?
एक नजर नीचे की स्लाइडों पर..


Click it and Unblock the Notifications