शाहरुख-अजय के लिए रोहित, जैसे सलमान-शाहरुख के लिए बाबा सिद्दिकी

कैसे, ये अभी आपको बताते हैं। खबर है कि सिंघम रिटर्न्स के साथ ही हैप्पी न्यू ईयर का फर्स्ट लुक रिलीज होगा। एक तरफ जहां शाहरुख खान और अजय देवगन के बीच पिछले कुछ समय से दूरियां बढ़ती जा रही हैं वहीं रोहित शेट्टी का ये अनोखा आइडिया काफी कारगर प्रतीत हो रहा है। हाल ही में शाहरुख खान ने अपने ट्विटर के जरिये सिंघम रिटर्न्स की टीम को फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं। सिंघम रिटर्न्स फिल्म को लेकर शाहरुख ने ट्वीट किया रोहित शेट्टी, अजय देवगन और सिंघम रिटर्न्स की पूरी टीम को उनकी आने वाली फिल्म के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं।
इसके अलावा कुछ दिनों पहले ही शाहरुक खान को सिंघम रिटर्न्स के शूटिंग सेट पर भी देखा गया। जहां शाहरुख खान ने रोहित शेट्टी, अजय देवगन को गले लगाया और दोनों को शुभकामनाएं दी। साथ ही करीना कपूर जो कि शाहरुख की करीबी दोस्त हैं उन्हें भी शाहरुख ने शुभकामनाएं दी। हर कोई ये देखकर हैरान था कि शाहरुख खान भला अजय देवगन के गले कैसे लग रहे हैं।
अब जबसे ये खबर सुनने में आई है कि सिंघम रिटर्न्स के साथ ही हैप्पी न्यू ईयर फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा तो ये सारी बातों के पीछे की वजह भी साफ लगने लगी है। तो देखते हैं सिंघम रिटर्न्स और हैप्पी न्यू ईयर की ये यूनियन दोनों सितारों को कितना फायदा या नुकसान पहुंचाती है।


Click it and Unblock the Notifications