..................... Singham Returns is like returning back to home says Kareena - Hindi Filmibeat

सिंघम रिटर्न्स जैसे अपने घर रिटर्न करने जैसा है- करीना कपूर

बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां हैं जो अगर साथ आ जाएं तो फिल्म का तो हिट होना पक्का ही है। ऐसी ही एक जोड़ी है बेबो- करीना कपूर, रोहित शेट्टी और अजय देवगन की। करीना कपूर ने अपने अब तक के करियर में अजय देवगन और रोहित शेट्टी के साथ मिलकर कई फिल्मों में काम किया है। और इन सभी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता भी मिली। अजय देवगन के साथ करीना ने ओमकारा, गोलमाल 2, गोलमाल रिटर्न्स, सत्याग्रह आदि फिल्मों में काम किया है और अब जल्द ही करीना, अजय देवगन और रोहित शेट्टी की तिकड़ी एक बार फिर से सिंघम रिटर्न्स से वापस आने वाली है।

फिल्म को लेकर करीना बेहद उत्साहित हैं क्योंकि अजय को वो पिछले 20 सालों से जानती हैं और रोहित शेट्टी की तो वो फैन हैं। मीडिया से बात करते हुए हाल ही में करीना ने बताया- "सिंघम रिटर्न्स में काम करना जैसे अपने घर वापस लौटने जैसा है। अजय को मैं पिछले 20 सालों से जानती हूं और रोहित शेट्टी की तो मैं फैन हूं। दोनों के साथ मैंने कई सारी फिल्में की हैं और इसलिए सिंघम रिटर्न्स तो मेरे लिए अपने घर दोबारा लौटने जैसा है।"

करीना कपूर और अजय देवगन को दोबारा से परदे पर देखने के लिए फैंस भी बेहद उत्साहित हैं। आखिरी बार करीना और अजय फिल्म सत्याग्रह में नज़र आए थे लेकिन उस वक्त लोगों को करीना और अजय की कैमिस्ट्री कुछ खास नहीं नहीं महसूस हुई। अब सभी को उम्मीद है कि सिंघम रिटर्न्स में एक बार फिर से करीना और अजय की कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी।

सिंघम की ही तरह सिंघम रिटर्न्स भी बॉक्स ऑफिस पर उतनी धमाकेदार ओपनिंग के साथ आएगी। तो बस एक हफ्ते का और इंतजार और फिर देखते हैं सिंघम रिटर्न्स को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X