अजय, करीना या रोहित किसके लिए देखेंगे 'सिंघम रिटर्न्स'?
15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स'। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर लीड रोल में हैं तो इस फिल्म के निर्देशक हैं रोहित शेट्टी जिनकी चेन्नई एक्सप्रेस ने पिछली बार जबरदस्त कमाल किया था इसलिए इस बार भी उनसे बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं।
'सिंघम रिटर्न्स' में है एक्शन और रोमांस का तड़का...
रोहित और अजय हैं तो लोगों को फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा ऐसी उम्मीद की जा सकती है तो वहीं करीना कपूर की मौजूदगी कॉमेडी और रूमानियत का एहसास कराती है इसलिए लोगों को उम्मीद है फिल्म में एक्शन और ग्लैमर दोनों का तड़का देखने को मिलेगा।
Exclusive Interview: कभी अवॉर्ड के लिए काम नहीं किया- करीना कपूर
मालूम हो कि फिल्मकार रोहित शेट्टी का मानना है कि सफलता को हल्के में नहीं लेना चाहिए और इसीलिए वह लगातार अपनी फिल्मों में '100 प्रतिशत' देने की कोशिश करते हैं। 'गोलमाल' सीरीज, 'सिंघम', 'बोल बच्चन' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' सरीखी फिल्मों के निर्देशक रोहित दर्शकों की नब्ज पहचानते हैं। उन्होंने कहा, 'चेन्नई एक्सप्रेस' के बाद हम जब 'सिंघम रिटनर्स' की पटकथा लिख रहे थे, तो हमें मालूम था कि दबाव है। आज मैं इसीलिए घबराया हुआ नहीं हूं।"
आईये डालते हैं अजय देवगन और करीना कपूर अभिनीत 'सिंघम रिटर्न्स' की तस्वीरों पर


Click it and Unblock the Notifications