Box Office- सिंघम जितना भी दहाड़ ले, किक की बराबरी नहीं कर सकता!
ईद के दिन रिलीज हुई सलमान खान की किक ने रिलीज होते ही एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस पर ऐसी जोरदार किक मारी कि फिल्म ने करीब 5 ही दिनों में 150 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया। फिल्हाल किक का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है और फिल्म को हिट करार दिया गया है। किक अभी तक कल 232.77 करोड़ का बिजनेस करके साल 2014 की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है।
हालांकि किक के बाद अजय देवगन की सिंघम रिटर्न्स भी बॉक्स ऑफिस पर धमाके के साथ रिलीज हुई लेकिन अभी तक रिलीज के तीन हफ्तों बाद सिंघम की कलेक्शन की रफ्तार लगभग समाप्त सी हो गयी है और फिल्म ने अभी तक 137.40 करोड़ की कमाई कर ली है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के हिसाब से सिंघम रिटर्न्स मुनाफे में तो है लेकिन किक से काफी पीछे है। फिल्हाल सिंघम रिटर्न्स कमाई के मामले में साल 2014 की दूसरी हिट फिल्म है।
लेकिन किक की बराबरी करने के लिए सिंघम को अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में जो रफ्तार चाहिए थी वो अब खत्म हो चुकी है। आने वाले समय में कुछ बड़े बजट की फिल्में हैं जो कि किक को टक्कर दे सकती हैं लेकिन फिल्हाल किक व सलमान नंबर वन पॉजीशन पर हैं।


Click it and Unblock the Notifications











