सिंघम रिटर्न्स बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट- चार दिनों में 90 के पार
बॉलीवुड में त्योहार काफी मायने रखते हैं। खासतौर पर होली, दीवाली, ईद आदि, इन त्योहारों के दौरान फिल्में रिलीज करने से फिल्मों को काफी फायदा होता है। लेकिन सिर्फ इन त्योहारों ही नहीं बल्कि कुछ सार्वजनिक छुट्टियों जैसे स्वतंत्रता दिवस के दौरान भी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करती हैं और इसका जीता जागता उदाहरण है सिंघम रिटर्न्स जिसने 15 अगस्त को सिनेमाघरों पर दस्तक दी और पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 32 करोड़ की कमाई की।
सिंघम रिटर्न्स ने दो दिनों में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और अब तक आए आंकड़ों के मुताबिक सिंघम रिटर्न्स ने चार दिनों में कुल 92.47 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि सिंघम रिटर्न्स को देखने के बाद दर्शक थोड़ा सा निराश थे क्यंकि सिंघम फिल्म की अपार सफलता के बाद सिंघम रिटर्न्स से लोगों को काफी उम्मीदें थीं। भले ही सिंघम रिटर्न्स बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हो लेकिन सिंघम के मुकाबले रिटर्न्स थोड़ी फीकी थी।
तो आइये देखते हैं रिलीज के चार दिनों में सिंघम रिटर्न्स ने हर दिन कितने करोड़ की कमाई की है। फिल्हाल अभी तक सिंघम रिटर्न्स, सलमान खान की किक को भी टक्कर देने की पूरी तैयारी में है।


Click it and Unblock the Notifications