..................... Singham Returns crossed 100 crore in just five days - Hindi Filmibeat

पांच दिन में सिंघम रिटर्न्स ने कमाए 100 करोड़

अजय देवगन, करीना कपूर की फिल्म सिंघम रिटर्न्स ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पाचं दिनों में अपनी पकड़ बेहद मजबूत बना ली है। पहले ही दिन 32 करोड़ की कमाई करने के बाद अब पांच दिनों में ही सिंघम ने 100 करोड़ का आंकड़ पार कर लिया है। इस शुक्रवार रानी मुखर्जी की मर्दानी फिल्म के रिलीज होने से सिंघम के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की गति थोड़ी धीमी होने के आसार बताए जा रहे हैं लेकिन अगर कहीं रानी की मर्दानी में दर्शकों को सिंघम जैसा दम नहीं दिखा तो जरुर सिंघम रिटर्न्स जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर जाएगी।

साल 2011 में रिलीज हुई सिंघम ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई करके एक नया रिकॉर्ड बनाया था। सिंघम अजय देवगन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी हिट साबित हुई और अब सिंघम रिटर्न्स एक बार फिर से अजय देवगन और रोहिट शेट्टी की जोड़ी के जादू को बरकरार किये हुए है। हालांकि फिल्म देखने के बाद फैंस थोड़ा सा निराश हुए क्योंकि फिल्म में उन्हें सिंघम जैसा जादू नज़र नहीं आया। करीना कपूर और अजय देवगन के बीच फिल्माए गये रोमांटिक सीन्स भी दर्शकों को कुछ खास इंप्रेस नहीं कर सके।

लेकिन अजय देवगन के एक्शन सीक्वेंस ने सिंघम रिटर्न्स को बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत दी। साथ ही रोहित शेट्टी ने एक्शन के साथ कॉमेडी का जो तड़का लगाया वो दर्शकों को काफी भा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X