सिंघम रिटर्न्स ने तोड़ा किक का रिकॉर्ड, चेन्नई एक्सप्रेस और धूम से अभी भी पीछे
अजय देवगन की 2011 में रिलीज हुई सिंघम ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे। सिंघम रिटर्न्स से भी रोहित शेट्टी, अजय देवगन को काफी उम्मीदें थी और सभी उम्मीदों पर खरी उतरते हुए सिंघम रिटर्न्स ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 30 करोड़ की कमाई की। उसके बाद भी सिंघम रिटर्न्स लगातार बॉक्स ऑफिस पर हर रोज करोड़ों की कमाई किये जा रही है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज करने से सिंघम रिटर्न्स को काफी फायदा हुआ। फिल्म को बेहतरीन ओपनिंग मिली और उसके अलावा इसके आस पास भी कोई और बड़ी फिल्म रिलीज ना होने से लोगों के पास सिंघम के सिवा और कोई ऑप्शन भी नहीं था जिसकी वजह से फिल्म की वीकेंड पर बेहतरीन कमाई हुई। खबर के मुताबिक सिंघम रिटर्न्स ने अभी तक किक का पहले दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और इसके बाद आने वाले कुछ दिनों में ये किक के सात ही बाकी कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है।
सिंघम रिटर्न्स से कई लोग निराश भी थे क्योंकि फिल्म में सिंघम जैसी बात नहीं थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के अनुसार सिंघम रिटर्न्स इस साल की अभी तक की सबसे ज्यादा और तेज कमाई करने वाली फिल्मो की लिस्ट में भी टॉप पर आने के लिए पूरी फॉर्म में है। तो देखते हैं किन किन फिल्मों को अभी तक पीछे छोड़ चुकी है सिंघम रिटर्न्स।


Click it and Unblock the Notifications