सिंघम रिटर्न्स का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, साल की चौथी टॉप फिल्म
अजय देवगन की फिल्म सिंघम रिटर्न्स ने 15 अगस्त को रिलीज होने के बाद पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाना शुरु कर दिया। सिंघम रिटर्न्स ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 32 करोड़ की कमाई की और कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिये। उसके बाद से लगातार सिंघम ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करके करीब मात्र तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।
सिंघम ने पहले बुधवार यानी रिलीज के छंठे दिन करीब 6.40 करोड़ की कमाई की। कुल मिलाकर अभी तक सिंघम रिटर्न्स ने 108.85 करोड़ की कमाई कर ली है। सिंघम रिटर्न्स फिल्हाल किक के बाद तीसरे नंबर पर है। साल 2014 की टॉप फिल्म है किक और उसके बाद उम्मीद की जा रही है कि सिंघम रिटर्न्स इस लिस्ट में किक को भी पीछे कर देगी।
फिल्हाल सिंघम रिटर्न्स बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से कमाई कर रही है उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। लेकिन फिल्हाल रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी किस्मत आजमाने आ रही है तो देखते हैं कि आने वाले दिनों में सिंघम रिटर्न्स कितने नये रिकॉर्ड तोड़ती है।


Click it and Unblock the Notifications











