बॉक्स ऑफिस पर अब तक गूंज रही है सिंघम की दहाड़

अजय देवगन की फिल्म सिंघम रिटर्न्स ने पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाए जा रही है। रिलीज के तीन हफ्ते बाद भी सिंघम रिटर्न्स का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हर दिन करोड़ों में बढ़ रहा है। सिंघम रिटर्न्स ने रिलीज के तीसरे शनिवार को करीब 1 करोड़ की कमाई की और अब इसका पूरे भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 137.15 करोड़ हो गया है। लोगों को सिंघम रिटर्न्स में अजय देवगन के एक्शन सीक्वेंस बेहद पसंद आ रहे हैं और साथ ही करीना की कॉमेडी भी।

अजय देवगन की सिंघम रिटर्न्स ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 32 करोड़ की कमाई की और कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिये। हालांकि अभी भी सिंघम रिटर्न्स इस साल ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की किक से काफी पीछे है और अब तीन हफ्तों बाद जिस तरह से फिल्म के कलेक्शन में गिरावट हा रही है उसे देखकर तो नहीं महसूस हो रहा कि फिल्म किक के रिकॉर्ड तक पहुंच पाएगी।

सिंघम रिटर्न्स को सबसे बेहतरीन रिस्पॉंस मिल रहा है मुंबई और उत्तर प्रदेश के शहरों में, जहां पर पुलिस के किरदार में अजय देवगन काफी पॉपुलर हैं। सिंघम का डायलॉग अता माझी सटकली वहां के लोगों के बीच काफी मशहूर है। तो आइये जानते हैं अभी तक सिंघम रिटर्न्स का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा है-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X