सिंघम रिटर्न्स और किक 2014 की टॉप फिल्में
अजय देवगन की सिंघम रिटर्न्स बॉक्स ऑफिस पर चार ही दिनों में 100 करोड़ के करीब पहुचं गयी है तो वहीं दूसरी तरफ सलमान खान की किक भी बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी पकड़ बनाए हुए है। अभी तक किक ने 231 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है वो भी मात्र चार हफ्तों में। सिंघम रिटर्न्स ने मात्र चार दिनों में 92 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
फिल्हाल किक साल 2014 की अब तक की सबसे तेज और ज्यादा कमाई वाली फिल्म है लेकिन जिस हिसाब से सिंघम रिटर्न्स बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है उसे देखकर लग रहा है कि सिंघम रिटर्न्स इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन सकती है। किक के अलावा एक विलेन, 2 स्टेट्स जय हो आदि भी इस साल की टॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं।
सिंघम रिटर्न्स ने जिस तरह से चार दिनों में कमाई की है अगर इसी तरह से ये फिल्म आगे भी कमाई करती रही तो ये किक को भी पीछे छोड़ सकती है। तो आइये देखते हैं और कौन कौन सी फिल्मों से हैं सिंघम रिटर्न्स का मुकाबला।


Click it and Unblock the Notifications