..................... Singham Again- रोहित शेट्टी के साथ अजय देवगन ने किया ऐलान Singham Again- Ajay Devgan's announce with Rohit Shetty, fans said - Lion will roar again - Hindi Filmibeat

Singham Again- रोहित शेट्टी के साथ अजय देवगन ने किया ऐलान, फैंस बोले- फिर गरजेगा शेर

singham again

साल 2023 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है और अजय देवगन के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है। जी हां, आप सभी को अजय देवगन की फिल्म सिंघम और सिंघम रिटर्न तो पसंद आई ही होगी, अब अगर ये कहा जाए कि इस फिल्म की तीसरी किस्त भी आने वाली है तो आप क्या कहेंगे? जी हां, ये सच है.. अब सिंघम 3 को लेकर नई जानकारी सामने आई है। जी हां रोहित शर्मा ने अपनी 11वीं फिल्म का ऐलान कर दिया है और इसको लेकर अजय देवगन का एक पोस्ट सामने आया है।

अजय देवगन ने रोहित शेट्टी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म सिंघम अगेन की घोषणा की। सिंघम अगेन की घोषणा कर अजय देवगन ने अपने फैंस के नए साल 2023 को और भी शानदार बना दिया।

इंस्टाग्राम पर, ट्विटर पर तस्वीर साझा करते हुए उन्होने लिखा, "सिंघम अगेन की @itsrohitshetty की कहानी के साथ नए साल की अच्छी शुरुआत की। मैंने जो स्क्रिप्ट सुनी वह ईश्वर की इच्छा है, यह हमारी 11वीं ब्लॉकबस्टर होगी।" जी हां, अजय देवगन इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुन चुके हैं और फिल्म काफी धमाकेदार साबित होने वाली है।

यूजर्स लगातार इस पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''अजय देवगन और रोहित शेट्टी की घातक जोड़ी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर एक ब्लॉकबस्टर के साथ गर्जना करेगी।''

इसके अलावा एक का कहना है, ''साल की शुरुआत के लिए रोमांचक खबर। आपको फिर से सिंघम के रूप में देखने का इंतजार कर रहा हूं।'' बता दें कि अजय देवगन इस फिल्म के अलावा फिल्म भोला को लेकर बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X