First Pics: सिंघम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल बनीं मिसेज़ गौतम किचलू, देखिए शादी की तस्वीरें
सिंघम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बिज़नेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी के सात फेरे ले लिए हैं और अब वो विवाह के अटूट बंधन में बंध चुकी हैं। शादी के बाद पति - पत्नी के रूप में उनकी पहली तस्वीर इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही है।
मुंबई का ताजमहल होटल इस खूबसूरत शादी का गवाह बना। शादी का वेन्यू भी बेहद ही खूबसूरत तरीके से सजा हुआ है। वहीं सोशल मीडिया पर फैन्स काजल और गौतम को शादी की बधाईयां दे रहे हैं।

ताजमहल का बॉलरूम दूल्हा और दुल्हन के खास दिन के लिए कुछ यूं सजा है। शादी के पहले दूल्हा और दुल्हन अपने अपने लुक से फैन्स का दिल जीत रहे थे। जहां गौतम किचलू सफेद शेरवानी में घोड़ी चढ़ने को तैयार थे वहीं काजल के गुलाबी जोड़े में दिलों की धड़कन रोक दी थी।
गौरतलब है कि काजल ने अक्टूबर की शुरूआत में फैन्स से ये खुशखबरी शेयर की थी कि वो बिज़नेसमैन गौतम किचलू के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। यहां देखिए दूल्हा - दुलहन की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications
