'सिंघम' अभिनेता जयंत सावरकर ने दुनिया को कहा अलविदा, एक्टर की मौत से फैंस को लगा सदमा

Jayant Savarkar dies: मनोरंजन जगत के फैंस के बुरी खबर सामने आ रही है, मराठी और हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता जयंत सावरकर का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण सोमवार सुबह एक अस्पताल में निधन हो गया। एक्टर ने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इसकी जानकारी खुद अभिनेता के बेटे ने दी है।
अभिनेता जंयत सावरकर का निधन-
'सिंघम' अभिनेता जयंत सावरकर की मौत की जानकारी उनके बेटे कौस्तुभ सावरकर ने फैंस के साथ साझा की है। एक्टर के बेटे कौस्तुभ ने एक न्यूज एंजेसी को बताया कि- करीब 10-15 दिन पहले उन्हें लो ब्लड प्रेशर के कारण ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कल रात यानि 23 जुलाई को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण सुबह करीब 11 बजे उनका निधन हो गया।' दिग्गज अभिनेता के फैंस को जैसे ही यह खबर मिली तो उनको गहरा झटका लगा।
सूत्रों की मानें तो उनके अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवार वालों और रिश्तेदारों का इंतजार किया जाएगा इसके बाद ही मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। अभिनेता के परिवार की बात करें तो, उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
जयंत सावरकर का वर्कफ्रंट-
जयंत सावरकर ने मराठी और हिंदी फिल्मों के साथ ही रंगमंच और टेलीविजन जैसे क्षेत्रों में करीब छह दशकों तक अभिनय किया। उनकी चर्चित फिल्मों में 'हरि ओम विट्ठल', 'गड़बड़ गोंधल', '66 सदाशिव' और 'बकाल', 'युगपुरुष', 'वास्तव' और 'सिंघम' आदि शामिल हैं।
जयंत सावरकर मराठी सिनेमा के जानेमाने कलाकार थे, एक्टर के सम्मान में महाराष्ट्र सरकर ने उन्हें एक अवॉर्ड से भी नवाजा था। सावरकर को महाराष्ट्र सरकार ने नटवर्य प्रभाकर पणशीकर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया था।


Click it and Unblock the Notifications
