सिंघम 3 VS गोलमाल 5- अजय देवगन और रोहित शेट्टी का अगला धमाका है फाइनल
अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी के बाद रोहित शेट्टी सिंघम 3 शुरु करेंगे या गोलमाल 5। काफी समय से यह चर्चा में है। हाल ही में टोटल धमाल की इंटरव्यू के दौरान अजय देवगन ने अफवाहों को शांत करते हुए बता दिया है कि रोहित शेट्टी के साथ पहले सिंघम 3 फ्लोर पर आएगी, उसके बाद ही गोलमाल 5। लेकिन फिलहाल अभी किसी फिल्म की डेट लॉक नहीं की गई है।
एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद रोहित शेट्टी बॉलीवुड के हर एक्टर की विश लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। अजय देवगन, शाहरुख खान और रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। लेकिन निर्देशक मानते हैं कि उनकी जिंदगी में अजय देवगन सबसे खास हैं और उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। फिलहाल रोहित शेट्टी अपने प्रोडक्शन हाउस तले एक फिल्म ला रहे हैं, जिसका निर्देशक फराह खान करेंगी।

अजय देवगन और रोहित शेट्टी की बात करें तो कोई शक नहीं सिंघम 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस जोड़ी ने 8 हिट फिल्में दी हैं। जिनमें से पांच फिल्में बैक टू बैक हिट हैं। वहीं, इस जोड़ी की 5 फिल्में 100 करोड़ी क्लब में भी शामिल हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications