सिंह इज किंग सीक्वल में अक्षय कुमार फाइनल- कोई और स्टार नहीं ले सकता जगह
कुछ ही समय पहले अफवाह शुरु हुई थी कि विपुल शाह सिंह इज किंग के सीक्वल पर काम कर रहे हैं और नमस्ते इंग्लैंड के बाद वह इस फिल्म में भी अर्जुन कपूर को ही फाइनल करने वाले हैं। हाल ही में जब विपुल शाह से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीधे तौर पर इंकार कर दिया। उन्होंने साफ साफ कहा कि जब भी सिंह इज किंग का सीक्वल बनेगा, उसमें हीरो अक्षय कुमार ही होंगे।
विपुल शाह ने कहा, सिंह इज किंग एक कॉपीराइट है, जिसपर हम दोनों का ही बराबर हक है। फिल्म को लेकर जो भी फैसला होगा, वह हम दोनों मिलकर ही लेंगे। लेकिन फिलहाल इस पर कोई प्लान नहीं है कि फिल्म कब बनेगा या किसके साथ बनेगा।

बता दें, सिंह इज किंग अक्षय कुमार की सबसे सुपरहिट फिल्मों में शामिल है। अक्षय और कैटरीना कैफ की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था. लिहाजा, जाहिर है कि इसके सीक्वल में भी फैंस अक्षय के अलावा शायद ही किसी और हीरो को देख पाएं।
बहरहाल, यहां जानें फिलहाल किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-


Click it and Unblock the Notifications











