सिंगर्स सोनू निगम और शान का नया लुक देखकर फैंस रह गए हैरान- देखते ही देखते फोटो वायरल
पॉपुलर सिंगर्स शान और सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर के साथ फैंस को हैरान कर दिया है। इस तस्वीर में दोनों के लुक को देखकर सभी काफी प्रभावित दिख रहे हैं। दरअसल, सोनू निगम के जन्मदिन के मौके पर शान ने इंस्टाग्राम पर अपने साथ सोनू की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे दोनों अपने जिम लुक में नजर आ रहे हैं।
शान और सोनू निगम की ये तस्वीर देखकर फैंस हैरान हैं क्योंकि यहां दोनों किसी बॉडी बिल्डर से अलग नहीं दिख रहे। दोनों के इस ट्रांसफॉर्मेशन पर फैंस काफी रिएक्शन दे रहे हैं और ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

शान के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "बता नहीं सकता कि आप लोग सिंगर्स हो, हीरोज हो या बॉडी बिल्डर्स।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "सिंगर्स हैं या बॉडी बिल्डर्स.."
बता दें, शान और सोनू निगम लंबे समय से दोस्त रहे हैं। एक समय पर दोनों फिल्म इंडस्ट्री के टॉप सिंगर्स रहे थे। दोनों खूब चर्चित और लोगों के चहेते रहे थे। हालांकि अब उनके गाने काफी कम ही आते हैं। लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग बरकरार है।


Click it and Unblock the Notifications











