40 भाषाओं में 38000 गाने, इस पद पर थे पिता, Singer Zubeen Garg के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप

Zubeen Garg

Singer Zubeen Garg Unknown Facts- सिंगर जुबीन गर्ग की मौत से उनसे फैंस और परिवार वाले बेहद दुखी हैं। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि ऐसा कुछ होने वाला है। मस्ती के लिए घूमने गए सिंगर की स्कूबा डाइविंग के तौर दम घुटने से मौत हो गई।

आज हम इस आर्टिकल में सिंगर जुबीन गर्ग के कुछ ऐसे अनकहे फैक्ट्स के बारे में बात करें कि आप काफी हैरान होने वाले हैं। क्या आपको पता है कि जुबीन ने अपने करियर में कुछ कितने गाने गाए हैं और कौन कौन सी भाषा में हैं।

उनके पिता किस पद पर हैं और वो कहां के रहने वाले हैं वगैरह वैगरह। ना सिर्फ जुबीन बल्कि इसके पहले उनकी सगी का बहन का निधन भी एक हादसे में हो गया था।

जुबीन गर्ग के अनकहे फैक्ट्स

असम से जुड़े जुबीन गर्ग का असली नाम जिबोन बोरठाकुर था। उनका नाम शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध भारतीय कंडक्टर जुबिन मेहता के नाम से प्रभावित था। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अलावा जुबीन ने अलग अलग करीब 40 भाषाओं में गाने गाए हैं। कहा जाता है कि जुबीन ने अपने करियर में करीब 38000 हजार गाने गाए हैं। एक साल में करीब 800 गाने उन्होने गा दिए थे। वो लगातार काम कर रहे थे और गैंगस्टर फिल्म का या आली मदद आली.. गाने के लिए हिंदी में भी मशहूर थे। बता दें कि जुबीन गर्ग के पिता जिनका नाम मोहिनी मोहन बोरठाकुर था वो एक मजिस्ट्रेट थे और असम सिविल सर्विस में सेवा दी थी। ज़ुबीन गर्ग की माँ इली बोरठाकुर थीं, जो एक गायिका, डांसर और एक्ट्रेस थीं।

कोरोना काल में आए सामने, करते थे सामाजिक काम

जुबीन गर्ग एक चैरिटी संस्था भी चलाते थे जिसका नाम कलागुरु आर्टिस्ट फाउंडेशन था। इससे उन्होने असम के बाढ़ प्रभावित लोगों की काफी मदद की थी। इसके अलावा कोरोना काल में भी वो लगातार काम कर रहे थे और गुवाहाटी में अपने दो मंजिला घर को कोरोना सेंटर तक घोषित करने का ऐलान कर दिया था। जुबीन सामाजिक कार्यों में काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे।

बहन का निधन

जुबीन गर्ग के पर एक के बाद एक समय समय पर दुख आते रहे हैं। जब सड़क दुर्घटना में उनकी बहन की मौत हई थी तो वो अंदर से टूट गए थे।

More from Filmibeat

Read more about: zubeen garg
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X