..................... Singer Swagatha S Krishnan faces physically Harassment by music director - Hindi Filmibeat

इस मशहूर सिंगर संग डायरेक्टर ने की घिनौनी हरकत, कई दिन तक...

Swagatha S Krishnan Faces Harassment: मशहूर सिंगर स्वागता एस कृष्णम आज के समय में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं। सिंगर ने कहा कि उनके साथ में यौन शोषण हुआ है और उन्हें डराया-धमकाया गया है। स्वागता एस कृष्णम ने इस पर बात करते हुए बताया कि इस घटना का उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ पर काफी गहरा असर हुआ है। इसकी वजह से उन्हें तमिल म्यूजिक इंडस्ट्री छोड़कर ऋषिकेश जाकर शिफ्ट होना पड़ गया था।

Swagatha S Krishnan Faces Harassment

स्वागता एस कृष्णम संग स्टूडियो में हुई गंदी हरकत

स्वागता एस कृष्णम ने खुलासा किया कि वह कोई अकेली पीड़ित नहीं है बल्कि कई सारी और भी महिलाओं के साथ में ऐसा हो चुका है। हालांकि सिंगर ने म्यूजिक डायरेक्टर का नाम रिवील नहीं किया है। लेकिन उन्होंने कहा कि वह अब कानूनी कदम उठाएंगी जिससे कि आगे किसी और के साथ में ऐसा नहीं हो। यूट्यूब चैनल शिव संस्कारी से बातचीत के दौरान सिंगर ने म्यूजिक डायरेक्टर को मद्रास का एप्सटीन तक बता दिया। उन्होंने कहा की रिकॉर्डिंग स्टूडियो जिसको वह पहले एक बहुत ही सुरक्षित जगह मानती थी वहीं उनके साथ काफी बदसलूकी हुई।

स्वागता एस कृष्णम ने बताया कि स्टूडियो पूरी तरीके से साउंड प्रूफ था और रिकॉर्डिंग के वक्त दरवाजे लॉक हो जाते थे। वहां पर सीसीटीवी कैमरा भी लगे हुए थे और कुछ कैमरे छुपे हुए भी थे। उन्होंने बताया कि उसे माहौल में वह पूरी तरीके से अकेली पड़ गई थी और अगर वह मदद के लिए चिल्लाती भी तो बाहर कोई भी उनकी आवाज नहीं सुन पाता।

सिंगर हुईं हैरेसमेंट का शिकार

स्वागता एस कृष्णम ने आरोप लगाया की घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया गया था। लेकिन बाद में इस फुटेज के जरिए उनको धमकाया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी ऐसा माहौल बना देता था कि पीड़ित महिलाएं खुलकर कुछ बोल नहीं पाती थी। सिंगर ने यह भी दावा किया कि स्टूडियो में आने वाली महिलाओं और यहां तक की बच्चों की भी चोरी छुपे रिकॉर्डिंग होती थी।

स्वागता एस कृष्णम ने बताया कि इस घटना का पूरा असर उनकी मानसिक स्थिति पर हुआ। उन्हें बदनाम किया गया और उन पर झूठे आरोप भी लगाए गए थे। इंडस्ट्री में उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई थी। आरोपी के परिवार ने भी उनके खिलाफ काफी कुछ कहा था।

स्वागता एस कृष्णम ने खुलासा किया कि इस घटना के कारण वह कई दिन तक तो खुद को लोगों से अलग रखा करती थी। उन्होंने थेरेपी भी ली थी और अपनी बहन के सहारे खुद को संभालने की कोशिश की थी। इस घटना की याद आज भी उन्हें मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशान कर देती है।

Read more about: hindi news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X