..................... शादी टूटने की अफवाहों के बीच सुनिधि चौहान का वीडियो वायरल, 2 साल के बेटे संग आई नजर Singer sunidhi chauhan share video with son amid separation news with husband - Hindi Filmibeat

शादी टूटने की अफवाहों के बीच सुनिधि चौहान का ये वीडियो वायरल, 2 साल के बेटे संग आई नजर

हाल में ही सुनिधि चौहान अपनी निजी जिदंगी के चलते चर्चा में आयीं। खबरें आईं कि सुनिधि चौहान के पति हितेश सोनिक की आठ साल पुरानी शादी टूटने जा रही है। ऐसे में पति का रिएक्शन भी सामने आया जिन्होंने ऐसी खबरों को बेबुनियाद बताया। हालांकि अब सुनिधि चौहान का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुनिधि चौहान बेटे संग गाना गाती नजर आ रही हैं। मां की तरह बेटा भी गाना गाता नजर आ रहा है।

सुनिधि के दो साल के बेटे का नाम तेग सोनिक है। वह आई लव यू गाना गुनगुनाती नजर आ रही हैं। फिर बेटा भी मां की तरह गाना गाते हैं। हालांकि ये वीडियो लेटेस्ट नहीं है, इसे ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कुछ महीने पहले खुद सुनिधि ने शेयर किया था। इस क्यूट वीडियो को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

सुनिधि चौहान बॉलीवुड की मशहूर सिंगर्स में से एक हैं। जिन्होंने सुपरहिट फिल्मों के लिए अपनी आवाज दी है। वह कई रियालिटी शो की जज के तौर पर भी नजर आ चुकी हैं तो वह फिल्मों में गानों के जरिए भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X