प्रेग्नेंट हैं बॉलीवुड की सुपरस्टार सिंगर..पापा ने की खबर की पुष्टि
बॉलीवुड की सबसे शानदार सिंगर में एक सुनिधी चौहान जल्द ही मां बनने वाली हैं। जी हां ये खबर बिल्कुल सच है और खुद सुनिधी चौहान के पापा ने इस खबर की पुष्टि की है। सुनिधी चौहान ने 2012 में हितेश सोनिक से शादी की थी और फिलहाल वो 5 महीने की प्रेग्नेंट हैं।
[ सनी लियोन की बेटी पहली बार आई नजर..पापा के साथ यूं कर रही थीं मस्ती]
प्रेग्नेंसी की वजह से सुनिधी चौहान जल्द से जल्द अपने प्रोजेक्ट्स खत्म कर रही हैं और अधिक से अधिक समय घर पर बिताती हैं।परिवार ने उन्हें शहर के बाहर शो करने से मना किया है। उनके पापा ने कहा है कि "सुनिधी और बच्चे की सेहत ही हमारी प्राथमिकता है इसलिए हम चाहते हैं कि वो अधिक से अधिक समय आराम करे।"

सुनिधी चौहान फिलहाल अपने बेबी के लिए घर को सजाने और नर्सरी में लगी हुई हैं। वो कोई भी नए प्रोजेक्ट्स भी नहीं ले रही हैं। जाहिर है ये परिवार के लिए काफी खुशी का मौका है। सुनिधी चौहान पिछले काफी दिनों से किसी भी इवेंट में शामिल नहीं हुई हैं।
सुनिधि ने अपने करियर की शुरुआत महज 4 साल की उम्र से की थी। उन्होंने कई सिंगिंग रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया।उन्हें दूरदर्शन के रियलिटी शो मेरी आवाज सुनो में हिस्सा लेने का मौका मिला था जिसमें वो विनर भी रही थीं और उन्हें काफी पहचान मिली थी।


Click it and Unblock the Notifications