सुनिधि चौहान ने खुशियों के साथ किया नए साल का स्वागत..बेबी ब्वॉय को दिया जन्म
Recommended Video

बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर सुनिधि चौहान के लिए 2018 खुशियों की सौगात लेकर आया है। सुनिदि चौहान ने 1 जनवरी को मां बनी हैं। सूर्या अस्पताल में उन्होंने एक क्यूट लिटिल बेटे को जन्म दिया। सुनिधि चौहान अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान लगातार मीडिया और लाइमलाइट से दूर रही हैं।
उनकी प्रेग्नेंसी की खबर भी काफी दिनों के बाद मीडिया में आई थी। उनके पिता ने कंफर्म किया था कि सुनिधि चौहान मां बनने वाली हैं। अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से सुनिधि लंबे अरसे से सिंगिंग से भी दूर हैं। उन्होंने ब्रेक लेने से पहले ही अपने सारे असाइनमेंट खत्म कर लिये थे।

आपको बता दें कि सुनिधि चौहान ने 2012 में म्यूजिक कंपोजर हितेश सोनिक से शादी की थी और दोनों की खुशियों का फिलहाल कोई ठिकाना नहीं है।सुनिधि चौहान फिलहाल कुछ और समय तक ब्रेक पर रह सकती हैं और उम्मीद है कि इसके बाद वो फिर सिंगिग में वापसी करेंगी।
फिलहाल वो अपने मदरहुड को इंज्वॉय कर रही हैं। हमारी ओर से भी सुनिधि चौहान को ढेर सारी शुभकामनाएं।


Click it and Unblock the Notifications











