अज़ान ट्वीट के बाद लोगों ट्विटर पर दी भद्दी गालियां..सुचित्रा ने दर्ज कराई शिकायत
सिंगर और एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने तेज अज़ान की आलोचना करने के बाद ट्विटर पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति को यूजर्स भद्दी गालियां दे रहे हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्वीट किया था कि "मैं सुबह 4.45 पर घर पहुंची हूं और अज़ान की आवाज़ से मेरे कान फट रहे हैं। इससे ज्यादा बेवकूफी तो कोई हो ही नहीं सकती है जिसमें किसी पर जबरदस्ती कट्टर तरीके से धार्मिकता थोपी जाती है।"
[सलमान खान की धमाकेदार सीक्वल फिल्म.. और 10 एक्ट्रेस.. FINAL है! ]
इसके बाद हर कोई उनकी आलोचना कर रहा है। इससे नाराज होकर सुचित्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आईपीसी 67 (a) के तहत उनकी शिकायत दर्ज कर ली है और चार लोगों पर केस भी किया है।

Recommended Video

सुचित्रा ने भद्दी गालियों से भरे इन ट्वीट्स को रीट्वीट करते हुए लिखा कि 'इन कामुक लोगों को देखिए, इन्हें देखकर अपने भारत के लिए बुरा लगता है- महिलाओं के प्रति इस तरह का रवैया देखकर इस बात पर कोई आश्चर्य नहीं होता कि भारत दुनिया में रेप की राजधानी बन चुका है। '
लगभग तीन महीने पहले ही सोनू निगम ने भी अजान को लेकर ट्वीट किया था और बुरी तरह से कंट्रोवर्सी का शिकार हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications











