सगाई के बाद इस हसीना के मंगेतर ने जीना किया मुश्किल, वीडियो शेयर कर बोली- 'सब नोच लिया, जूतो से पीटा'

पूर्व रेडियो जॉकी और मशहूर सिंगर सुचित्रा ने अपने लेटेस्ट वीडियो से बवाल काट दिया है। इस वीडियो में सुत्रिचा अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करती दिखाई दे रही हैं और अपने मंगेतर पर कई गंभीर आरोप मंडती नजर आ रही हैं।
सुचित्रा ने अपने मंगेतर पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। सुचित्रा इस वीडियो में बता रही हैं कि कैसे चेन्नई हाई कोर्ट के वकील शुनमुगराज ने ना सिर्फ उनके साथ मारपीट की, बल्कि उनसे वित्तीय धोखाधड़ी भी की और उनके चेन्नई स्थित घर पर भी कब्जा कर लिया। सुचित्रा का आरोप है कि उनका मंगेतर अभी भी उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहा है। उनका ये वीडियो अब सबका ध्यान खींच रहा है।
इस वीडियो में सुचित्रा अपने मंगेतर पर कई गंभीर आरोप लगाती दिखीं। उन्होंने बताया कि उनका मंगेतर उन्हें अपने जूते से किसी पहलवान की तरह पीटता था। सुचित्रा ने कहा, "वो मुझे पहलवानों की तरह पीटता था, मैं उसे कहती रहती थी कि ऐसा मत करो, लेकिन वो शांत नहीं होता, मैं कोने में बैठकर रोती रहती थी।"
उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा, जिसके साथ सारा हाल बयां किया है। उन्होंने बताया कि वह लगातार इस रिश्ते में प्रताड़ित होती आई हैं, उन्होंने शुनमुगराज को कई मौके दिए, लेकिन उनके साथ मारपीट जारी रही। उनका कहना है कि उन्होंने बहुत कुछ झेला है, जिसके चलते अब उन्होंने तय कर लिया है कि वह इसके खिलाफ कानूनी एक्शन लेंगी। उन्होंने बताया कि वह 5 साल से शुनमुगराज को जानती थीं और उनके साथ इंगेज्ड थीं।
वीडियो शेयर करते हुए सुचित्रा ने कैप्शन में लिखा- "चाहे यह कर्म कुछ भी हो, मैं एक औरत होने के नाते हार नहीं मानूंगी। इस शुनमुगराज ने मेरी मेहनत की कमाई चुरा ली, जो मैंने गानों से बड़ी मुश्किल से कमाई थी। गाना मुश्किल नहीं था। मुश्किल थी - पेशेवर रवैया बनाए रखना, छेड़खानी को नजरअंदाज करना, 'काउच' से दूर रहना और सुरक्षित रहना।"
"एक हिंसक आदमी तभी डरावना लगता है जब वो शारीरिक रूप से करीब हो। अब जब मैं शुनमुगराज के शारीरिक प्रकोप से दूर हूं, तो मैं उसे गिराने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर डिजिटल टूल (मुख्यमंत्री को शिकायत आज एक ईमेल दूर है) का इस्तेमाल कर सकती हूं और करूंगी। जब तक मैं खुद नहीं आपको बताऊंगी, आपको इसके बारे में पता नहीं चलेगा। लेकिन आज मुझे एहसास हुआ कि मैंने अपने हर गाने (मई मासम 98'इल सहित) को शुनमुगराज से ज्यादा प्यार किया है और करती रहूंगी। मैं उसका तब तक पीछा करूंगी जब तक वो एक-एक पैसा वापस नहीं चुका देता। चेन्नई उच्च न्यायालय का बेरोजगार और आलसी वकील शुनमुगराज के. उस दिन को लेकर पछताएंगे जब उन्होंने मेरे साथ पंगा लेने का फैसला किया।"


Click it and Unblock the Notifications