सोनू निगम ने मुंडवाया अपना सर..कहा 'अपने मुस्लिम भाई से कटवा रहा बाल'
सोनू निगम ने एक मौलवी की चेतावनी को सुनते हुए अपना सर मुंडवा लिया है।
सोनू निगम की ट्वीट कंट्रोवर्सी शांत होने का नाम ही नहीं ले रही है। दरअसल सोमवार को सोनू निगम ने ट्वीट किया था कि जबरदस्ती धर्म का पालन करने को बंंद करना चाहिए।अब सोनू निगम ने इस मामले में अपने दावे को सिद्ध करते हुए अपने बाल मुंडवा लिए हैं।
[सोनू निगम अज़ान कंट्रोवर्सी मामला .. ट्वीट कर बोले 'मैं अपने बयान पर कायम' ]
जी हां दरअसल कल एक मौलवी ने उन्हें चैलेंज किया था कि जो उनके सर के बाल हटा देगा उसे 10 लाख का इनाम दिया जाएगा। सोनू निगम ने इसे पूरा करते हुए अपने दोस्त और जाने माने हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम से अपने बाल कटवा लिए हैं।

सोनू निगम ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के कई बाते रखीं थीं और कहा था कि वो किसी की भावनाओं को चोट नहीं पहुंचाना चाहते थे और अगर किसी को लगता है कि उनके ट्वीट मुस्लिम विरोधी हैं तो वो माफी मांगने के लिए तैयार हैं। और उन्होंने ये किया भी।
सोनू निगम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये भी कहा कि वो सिर्फ इतना कहना चाहते थे कि धर्म कोई जबरदस्ती की चीज नहीं है। हम भगवान के नाम पर सड़क पर ऐ हटो ऐ हटो..करके बदतमीजी नहीं कर सकते हैं। सोनू निगम ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मौलवी ने घोषणा की थी जो भी सोनू निगम का मुंडेगा उसे दस लाख रूपए दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications
