सोनू निगम को मिली धमकी, परेशान फैंस

बॉलीवुड के लोकप्रिय गायकों में से एक है सोनू निगम जिनके बारे में खबर आयी है कि उन्हें अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के आदमियों ने काफी धमकाया है जिसके बाद से सोनू निगम के चाहने वाले काफी चितिंत हो गये हैं।

सभी ने इस बारे में पुलिस से गुजारिश की है कि प्लीज सोनू निगम को पूरी सुरक्षा दे पुलिस और सरकार। कुछ लोगों ने तो ट्विटर और फेसबुक पर सोनू की सुरक्षा के लिए ऊपर वाले से प्रार्थना और पुलिस औऱ सरकार से मदद की गुजारिश की है। सोनू के चाहनेवालों ने फेसबुक पर लिखा है कि प्लीज...हमारी सरकार और पुलिस से तहे दिल से रिक्वेस्ट करते हैं कि वह सोनू निगम को पूरी सुरैक्षा मुहैया करवाये और उन्हें धमकी देने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दे।

आपको बता दें कि गायक-अभिनेता सोनू निगम को अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील की ओर से फोन पर धमकाया जा रहा है। जिसके बारे में सोनू ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। सोनू ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें छोटा शकील के आदमी फोन और एसएमएस पर धमका रहे हैं और एक खास इवेंट मेनेंजमेंट कंपनी से एग्रीमंट साइन करने को कह रहे हैं और अगर सोनू उनकी बात नहीं मानते हैं तो वो लोग उन्हें बदनाम करने की धमकी दे रहे है और कह रहे हैं कि इसका अंजाम काफी बुरा हो सकता है।

सोनू निगन का साल 2014 में वर्ल्‍ड टूर है जिसके तहत वह अलग-अलग देशों में 12 स्‍टेज शोज करेंगे, इसके लिए सोनू निगम ने एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के साथ करार किया हुआ है, लेकिन छोटा शकील की ओर से कहा जा रहा है कि सोनू इस कंपनी को छोड़कर उनकी बतायी कंपनी से करार करे। फिलहाल तो अभी सोनू निगम मुंबई से बाहर है देखते हैं पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X