सोनू निगम बोले- मैं नहीं चाहता मेरा बेटा भारत में सिंगर बने, इसलिए भेज दिया है दुबई !
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम पिछले लंबे समय से नेपोटिज्म, माफियागिरी को लेकर बयान देते नजर आए हैं। अब एक बार फिर सोनू निगम अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते हैं कि उनका बेटा सिंगर बने भारत में तो बिल्कुल भी नहीं। सोनू निगम नहीं चाहते हैं कि उनका बेटा निवान म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करें। सिंगर पिछले लंबे समय से दुबई में रह रहे हैं।
हालिए एक इंटरव्यू में सोनू सूद ने ये बयान दिया। वह कहते हैं कि मैं नहीं चाहता कि निवान सिंगर बने और भारत में तो बिल्कुल भी नहीं। इसीलिए वह अभी से निवान को भारत के बाहर रख रहे हैं। दरअसल सोनू निगम से पूछा गया कि उनका बेटा जिसके कई गाने के वीडियो फैंस ने पहले ही देखें हैं क्या वह भविष्य में सिंगर बनना चाहता है।
इस सवाल पर सोनू निगम ने कहा था कि वह नहीं चाहते हैं कि उनका बेटा सिंगर बने और इस देश में तो बिल्कुल नहीं। वह अभी से दुबई में रहता है। उसे मैंने अभी भारत से दूर रख रखा है।


Click it and Unblock the Notifications











