'बाहर निकलो...', कोलकाता में हुए कॉन्सर्ट के दौरान Sonu Nigam का फूटा गुस्सा, भीड़ की मनमानी देख लगाई डांट

Sonu Nigam Angry On Kolkata Concert Crowd: सोनू निगम अपनी आवाज के लिए काफी सुर्खियों में रहते हैं और उनके ऐसे कई सारे गाने हैं जो की फैन्स को काफी पसंद भी आते हैं। अक्सर सोनू निगम किसी न किसी कॉन्सर्ट में भी नजर आ जाते हैं और हाल ही में 9 फरवरी को कोलकाता में उनका एक कॉन्सर्ट भी था। जहां पर वह पब्लिक पर नाराज होते हुए नजर आए थे।
दरअसल हुआ कुछ यूं कि सोनू निगम को बार-बार भीड़ परफॉर्मेंस के दौरान डिस्टर्ब कर रही थी और सीटिंग अरेंजमेंट होने के बावजूद भी लोग खड़े होकर शो में रुकावट पैदा करते हुए नजर आए थे। इसी के चलते मशहूर सिंगर सोनू निगम जो हमेशा कूल अंदाज में नजर आते हैं वह काफी ज्यादा गुस्से में दिखाई दिए।
सोनू निगम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है और इस दौरान वह वहां पर मौजूद भीड़ को बैठने के लिए कहते हुए नजर आ रहे हैं। जिससे कि वह बिना किसी डिस्टरबेंस के अपने शो को आगे बढ़ा सके और फिर भी इसके बावजूद लोग उनकी सुनते हुए नजर नहीं आ रहे हैं।
इसी के चलते वायरल हो रहे इस वीडियो में सोनू निगम वहां पर मौजूद भीड़ के सामने गुस्सा दिखाते हुए नजर आए और स्टेज से वह लोगों को डांटते हुए भी देखे गए। वीडियो में वह नाराज होते हुए कह रहे हैं कि "अगर आपको खड़े ही रहना है तो इलेक्शन में खड़े हो जाओ। लेकिन प्लीज यहां पर बैठ जाओ और मेरा कितना टाइम जा रहा है आपको पता है?"
सोनू निगम ने इस वायरल वीडियो में आगे कहा कि "आपका कट ऑफ टाइम आ जाएगा फिर। बैठो जल्दी से बैठ जाओ। बाहर निकलो और इस जगह को खाली करो।" अब सिंगर के इस वीडियो को देखने के बाद में काफी सारे लोगों ने तो ऑर्गेनाइजर्स की भी क्लास लगा डाली है। हालांकि सिंगर की फैंस ने तारीफ भी की है कि वह खुद क्राउड को मैनेज कर रहे थे और अनचाहे हादसे से भी खुद को सिक्योर किया।
हालांकि सोनू निगम की इस परफॉर्मेंस के दौरान काफी सारे लोगों को सिंगर केके भी याद आ गए। दरअसल केके का भी कॉन्सर्ट कोलकाता में ही हुआ था और यहां पर उनको कार्डियक अरेस्ट आ गया था। काफी लोगों ने खराब मैनेजमेंट और भारी भरकम भीड़ को इस बात का दोषी बताया था।


Click it and Unblock the Notifications











