सोनू निगम के साथ पूरा परिवार कोरोना पॅाजिटिव, Video- कोविड से मर नहीं रहा हूं, लेकिन बुरा लग रहा है

कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामले के बीच बॅालीवुड के कई सेलेब्स कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। इस बीच नया नाम लोकप्रिय सिंगर सोनू निगम का जुड़ गया है। सोनू निगम का पूरा परिवार कोरोना संक्रमित हो गया है। आपको बता दें कि सोनू निगम परिवार के साथ बीते कुछ साल से लगातार दुबई में रह रहे हैं।

सोनू निगम के साथ उनका बेटा नीवान और पत्नी मधुरिमा निगम भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सोनू निगम दुबई में ही परिवार के साथ क्वारंटाइन हो गए हैं। सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर फैंस और सभी को पूरे परिवार समेत कोरोना पॅाजिटिव होने की जानकारी दी है और साथ ही यह भी कहा है कि इस हालात में सभी को अपना ध्यान रखने की जरूरत है।

sonu nigam,

सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पर यह बताया है कि किस तरह से इस साल उनके कई सारे प्रोजेक्ट भारत में आकर उन्हें पूरा करना था जो कि कोविड होने के कारण फिलहाल टल गया है। सोनू निगम ने इस वीडियो में कहा है कि आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं। मैं कोविड पॅाजिटिव हूं।

मैंने जब कोरोना टेस्ट करवाया तो मैं पॅाजिटिव - सोनू निगम

मैंने जब कोरोना टेस्ट करवाया तो मैं पॅाजिटिव - सोनू निगम

सोनू निगम ने कहा कि काफी लोगों को इस बात की जानकारी है और कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें यह नहीं पता है। लेकिन यह भी सच है कि मुझे नहीं लग रहा है कि मैं कोविड पॅाजिटिव हूं। सोनू सूद ने आगे कहा कि मैं दुबई में हूं। मुझे भारत आना था क्योंकि भुवनेश्वर में मुझे परफॅार्म करना था। इसके साथ सुपर सिंगर सीजन 3 की शूटिंग भी करनी थी। फिर मैंने जब कोरोना टेस्ट करवाया तो मैं पॅाजिटिव पाया गया।

सोनू निगम- मैं कोविड से मर नहीं रहा हूं

सोनू निगम- मैं कोविड से मर नहीं रहा हूं

सोनू सूद ने जल्द ठीक होने की कामना करते हुए बोला कि मुझे उम्मीद है कि मैं धीरे-धीरे ठीक हो जाऊंगा। मैंने कितनी दफा वायरल और खराब गले में कॅान्सर्ट किया है। उससे तो यह काफी बेहतर है। सोनू निगम ने बोला कि मैं कोविड पॅाजिटिव हूं। लेकिन मैं मर नहीं रहा हूं। मेरा गला भी चल रहा है यानी कि मैं ठीक हूं। मुझे बुरा लग रहा है कि बहुत नुकसान हुआ है। मेरी जगह बाकी सिंगर पहुंचे हैं।

कई लोग कोरोना संक्रमित

कई लोग कोरोना संक्रमित

सोनू निगम ने अपने मन की बात को जारी रखते हुए कहा कि हमारे आस-पास कई लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। कोरोना बहुत तेजी से फैल रहा है। मुझे हमारे लिए बुरा लग रहा है। क्योंकि काम अभी- अभी शुरू हुआ है।

 हम एक हैप्पी कोरोना फैमिली- सोनू निगम

हम एक हैप्पी कोरोना फैमिली- सोनू निगम

वह आगे कहते हैं कि मुझे थिएटर्स से जुड़े लोग और फिल्ममेकर्स के लिए भी बुरा लग रहा है। काम बीते दो साल से प्रभावित हो रहा है। उम्मीद है कि मुझे कि चीजें ठीक होंगी। सोनू निगम ने अपने परिवार की जानकारी देते हुए बताया कि मेरा बेटा, मेरी पत्नी और मेरी पत्नी की बहन सभी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। हम एक हैप्पी कोरोना फैमिली हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X