जाह्नवी कपूर के सांग 'नदियों पार' पर फूटा बड़े सिंगर का गुस्सा, बॅालीवुड के खिलाफ बोली इतनी बड़ी बात
हिंदी फिल्मों के म्यूजिक को लेकर एक बार फिर से सिंगर सोना मोहपात्रा ने अपनी आवाज उठाई है। उन्होंने इस साल रिलीज होने वाली फिल्म रूही को लेकर अपनी राय जाहिर की है।
Recommended Video
हाल ही में इस फिल्म का सांग नदियों पार रिलीज किया गया। इस सांग में जाह्नवी कपूर के ग्लैमर और बोल्ड डांस ने इस सांग की चमक बढ़ाई है। ऐसे में गाने की रीमेक वर्जन को लेकर सोना मोहपात्रा ने अपना गुस्सा व्यक्त किया है। उन्होंने ये साफ तौर पर कहा है कि एक दशक से बॅालीवुड में संगीत काफी खराब हो गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।

आपको बता दें कि रूही फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद इसके दो गाने पेश किए जा चुके हैं। ये Shamur ग्रुप के लोकप्रिय ट्रैक के लैट्स द म्यूजिक प्ले का रीमेक वर्जन है। सोना को नया वर्जन जरा भी पसंद नहीं आया है, उन्होंने इसका विरोध कर दिया है।

रीमिक्स गानों की सॅारी गाथा
सोना मोहपात्रा ने अपनेट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि बॅालीवुड में रीमिक्सिंग गानों की सॅारी गाथा जारी है..

वो ये बताता है कि हमारे पास हिम्मत नहीं है
उन्होंने आगे लिखा है कि जो संदेश उन्होंने डाला है वह स्पष्ट है कि हमें मूल रचनाकारों, सृजन, संगीत कंपोजर्स, गीतकारों यहां तक कि गायकों की कोई जरूरत या सम्मान नहीं है। यह भी कहता है कि हमारे पास नया आत्मविश्वास, रीढ़, हिम्मत नहीं है।

संगीत में भय और विश्वास की कमी
सोना ने एक और पोस्ट पर लिखा है कि पिछले दशक ने बॅालीवुड में नए संगीत के निर्माण में भय और विश्वास की कमी को सबसे ज्यादा खराब हालत में देखा गया है।

संगीत की हमारी अनूठी विरासत
वह आगे लिखती हैं कि मैं उन कुछ अपवादों की सराहना करती हूं जो सिनमाई संगीत की हमारी अनूठी विरासत में विश्वास करना जारी रखे हुए हैं जो संगीत की भाषा को आगे बढ़ाने में महत्तवपूर्ण है।

जान्हवी कपूर का डांस
आपको बता दें कि रूही के इस सांग नंदियों पार में जान्हवी कपूर ने अपने किलर डांस से फैंस का दिल जीत लिया है। जान्हवी कपूर ने पहली बार ऐसा डांस किया है।


Click it and Unblock the Notifications











