निकिता तोमर मर्डर केस पर सोना महापात्रा का फूटा गुस्सा, बोलीं- सबकुछ करने के बाद भी क्या मदद मिली?
हरियाणा के बल्लभगढ़ में कॉलेज छात्रा निकिता तोमर की हत्या मामले में बॉलीवुड स्टार्स का गुस्सा भी फूटता नजर आ रहा है। कंगना रनौत जैसी अभिनेत्री के बाद सिंगर सोना महापात्रा ने भी नाराजगी जताई है। सोना महापात्रा ने समाज में फैली घृणा और लोगों की सोच पर भी निशाना साधा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि कोई भी घटना होती है तो लोग महिलाओं से कहते हैं कि प्रक्रिया का पालन करो और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाओ। लेकिन निकिता ने ये सब किया, क्या हुआ.. इंसाफ मिला? हम जिस समाज में रहते हैं यहां सभी प्रकार की प्रताड़ना को हम तब तक नेगेटिव नहीं कहते जब तक कि हमारा रेप या मर्डर न हो जाए।

निकिता मर्डर केस का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था जिसके बाद सोशल मीडिया पर निकिता के इंसाफ की मांग उठने लगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी पहले तो निकिता के अपहरण का प्रयास करता है और फिर प्रयास फेल हो जाने पर गोली मारकर फरार हो जाता है।
इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये हादसा 26 अक्टूबर शाम 4 बजे का था। जहां तौसीफ नाम के आरोपी ने पीड़िता को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
कंगना रनौत क्या बोलीं
इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी ट्वीट किया। कंगना ने निकिता को बहादुरी सम्मान और तौसीफ के लिए एनकाउंटर की मांग की थी।
बॉलीवुड ने जताया था दुख
कंगना रनौत के अलावा भूमि पेडनेकर, स्वरा भास्कर, उर्मिला मातोंडकर, पायल घोषण जैसी अभिनेत्रियों ने भी इस घटना को लेकर हैरानी जताई थी।


Click it and Unblock the Notifications











