..................... Singer Sona mahapatra angry on Shahid kapoor after watching Kabir singh - Hindi Filmibeat

कबीर सिंह देख भड़की सिंगर सोना महापात्रा- शाहिद कपूर को सुना डालीं खरी खोटी- जानिए कारण

सुपरस्टार शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह इस समय धमाल कर रही है और अब कुछ ऐसा हुआ है जो कि काफी चर्ता में हैं। लगातार अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली सिंगर सोना महापात्रा ने अब शाहिद कपूर की हालिया रिलीज पर भी हमला बोल दिया है। उनका मानना है कि फिल्म में कैरेक्टर शाहिद कपूर का दिखाया गया है वो काफी ज्यादा डॉमिनेटिंग हैं और स्त्री विरोधी है।

इसी के चलते गुस्से में सोना महापात्रा ने नेशनल वुमन कमिशन की चेयरपर्सन रेखा शर्मा को टैग करते हुए ट्वीट किया कि क्या किसी ने महिला विरोधी और पित्रसत्तात्मक कहानी नोटिस नहीं की? सिर्फ एक्टिंग की वजह से, यह अगर ऐसा है तो ये काफी ज्यादा परेशान करने वाला है।

kabir singh, shahid kapoor, कबीर सिंह, शाहिद कपूर

आप राष्ट्रीय महिला कमेटी की चेयरमैन है और आप ही इस बारे में बात नहीं कर रही हैं। मैं हैरान हूं कि जब भारत में महिलाओं की स्थिति की बात आती है तो हमें क्या उम्मीद करनी चाहिए।

गौरतलब है कि कबीर सिंह ने बॉक्स-ऑफिस में तहलका मचाया हुआ है और फिल्म काफी ज्यादा शानदार कमाई कर रही है। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आईं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X