MeToo: अनु मलिक पर सिंगर श्वेता पंडित का आरोप, 15 साल की उम्र में मुझे कमरे बुलाया और...
Recommended Video

मी टू अभियान अपने पूरी शिद्दत से आगे बढ़ रहा है और एक के बाद एक नाम इसके सामने आ रहे है। अब इस आंधी में एक और मशहूर कंपोजर-सिंगर का नाम आया है जिसको हम सभी अनु मलिक के नाम से जानते हैं। बता दें कि सिंगर श्वेता पंडित ने नाबागिल उम्र में अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। जी हैं उन्होने बताया कि वो करीब 15 साल की थी जब अनु मलिक ने काम देने के बदले किस करने की मांग रखी थी।
श्वेता की माने तो फिल्म मोहब्बतें के लिए उनको काम मिला था और इसके वो और भी अच्छे अच्छे गाने गाना चाहती थी और इसी कोशिश में लगी हुईं थी। उनके एक दिन अचानक अनु मलिक के मैनेजर का फोन आया और मुझे मिलने के लिए ऑफिस बुलाया गया।

जब मै वहां पहुंची तो फिल्म अवारा पागल दीवाना के लिए शान और सुनिधि का गाना रिकॉर्ड किया जा रहा था। मेरी मां भी मेरे साथ थी लेकिन उनको रुकने को कहा गया और मुझे एक कमरे में बुलाया गया जहां मैं और अनु मलिक साथ में थे।
उन्होने कहा कि वो मुझे कोई गाना गाकर सुनाएंगे उनका टेस्ट लेना चाहते है। जब मैने गाया तो उनको काफी ज्यादा पसंद आया और वो बोले कि वो मुझे शान और सुनिधि के साथ गाना गवाएंगे लेकिन पहले उनको किस करना पड़ेगा।
श्वेत बताती है कि मै उनको अंकल बोलती थी लेकिन वो समय मेरे लिए बहुत ज्यादा अजीब था और मुझे अनु मलिक की वो मुस्कान काफी भयानक लग रही थी जो कि मैं आज तक नहीं भूल पाई हूं।
उन्होने बताया कि वो अनु की बहुत बड़ी फैन थी लेकिन उस घटना ने तो सबकुछ बदल डाला था। मैं वहां से वापस चली आई और आज तक चुप रही। इस अभियान ने मुझे ताकत दी तो मैने इस घटना का जिक्र किया है।


Click it and Unblock the Notifications
