CONGRATS: शादी के बंधन में बंधी श्रेया घोषाल, रब ने बना दी जोड़ी
'डोला रे डोला' और 'जादू है नशा है' जैसे गानों से पॉपुलर हुई बॉलीवुड की पार्श्वगायिका श्रेया घोषाल शादी के बंधन में बंध गई हैं। श्रेया ने गुरुवार 5 फरवरी को अपने ब्वॉयफ्रेंड शिलादित्य के साथ शादी कर ली है। श्रेया और शिलादित्य लंबे समय से रिश्ते में थे। वहीं, शादी भी काफी प्राइवेट रखी गई थी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और खास दोस्त ही मौजूद रहे।
शादी के बाद श्रेया ने ट्विटर पर अपने और शिलादित्य की एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें दोनों बिल्कुल वैवाहिक परिधान में नजर आ रहे हैं। श्रेया बंगाली वेशभूषा में काफी खूबसबरत दिख रही हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि 'मैं कल रात अपने प्यार शिलादित्य के साथ शादी के बंधन में बंध गई हूं.. इस मौके पर सिर्फ परिवार और खास दोस्त मौजूद रहे..आगे की जिंदगी को लेकर बेहद उत्साहित हूं..'
आपको बता दें, शिलादित्य एक वेबसाइट के संस्थापक हैं और पिछले कई सालों वे और श्रेया रिलेशन में हैं। बहरहाल, काफी समय से इनकी शादी के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन कल रात श्रेया ने आधिकारिक तौर पर अपनी फोटो शेयर की।
श्रेया घोषाल की मानें तो उनके परिवार को उनके करियर से ज़्यादा हमेशा उनकी शादी की चिंता रहती थी। जबसे वह 21 साल की हुईं, तभी से उनके माता-पिता उनकी शादी करवाना चाहते थे। वैसे यह कहना गलत नहीं होगा कि श्रेया बॉलीवुड की सबसे सफल पार्श्यगायिकाओं में से हैं। दर्शकों से उन्होंने लोगों के दिलों पर राज किया है। फिलहाल, हम उन्हें उनकी नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं देते हैं..


Click it and Unblock the Notifications












