कोरोना खौफ के बीच श्रेया घोषाल का वर्चुअल बेबी शावर, शादी के 6 साल बाद गोदभराई की तस्वीरें
सिंगर श्रेया घोषाल जल्द मां बनने वाली हैं। ऐसे में कोरोना महामारी के दौरान खुद का बचाव करते हुए श्रेया घोषाल ने अपने बेबी के आने के जश्न में कोई कमी नहीं रखी है। जहां वह ऑनलाइन बेबी शावर अपने लोगों के साथ मना रही हैं।
आपको बता दें कि शादी के 6 साल बाद श्रेया मां बनने जा रही हैं।36 साल की श्रेया घोषाल ने अपने बच्चे का नाम पति शिलादित्य मुखोपाध्याय के नाम को मिलाकर पहले ही बेबी का नाम तय कर लिया है।

फिलहाल श्रेया घोषाल ने हाल ही में अपनी गोद भराई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और ये बताया है कि वह कितनी भाग्यशाली हैं कि ऐसे माहौल में भी उन्हें लोगों का साथ और प्यार मिल रहा है। कोरोना से सावधानी रखते हुए श्रेया घोषाल की गोदभराई वर्चुअल तरीके से हुई।


Click it and Unblock the Notifications











