बॉलीवुड के इस फेमस सिंगर की चली गई थी आवाज, 2 साल बाद छलका दर्द, बोले- मुझे नफ़रत...

Shekhar Ravjiani Reveals He Lost His Voice: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शेखर रवजियानी के कई सारे गाने फेमस हुए। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्हें कई सारे सिंगिंग रियलिटी शो में जज के तौर पर भी देखा गया था। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है और इसको जानकर हर कोई हैरान भी हो रहा है।
हाल ही में शेखर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया और बताया कि 2 साल पहले उनकी आवाज चली गई थी। सिंगर को वोकल कॉर्ड पैरालिसिस हो गया था। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सिंगर ने लिखा कि "मैं कुछ ऐसा बताने जा रहा हूं इसके बारे में कभी भी मैंने बात नहीं की है। 2 साल पहले मेरी आवाज चली गई थी।"
शेखर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि "मैं पूरी तरीके से बर्बाद हो गया था और ईमानदारी से बताऊं तो मैंने उम्मीद भी छोड़ दी थी। मुझे ऐसा लगता था कि मैं अब कभी भी गा नहीं पाऊंगा। मेरी फैमिली को भी बहुत चिंता हो रही थी और उन सभी को परेशान देखकर मैं भी बिल्कुल भी खुश नहीं था। मैंने खूब प्रार्थना की और इसके बावजूद काम बंद नहीं किया।"
सिंगर ने इस पोस्ट में आगे यह भी बताया कि "मैं कोशिश करता रहा और खुद को मैंने पुश भी किया। फिर कुछ हफ्तों के लिए मैं सैन डिएगो गए। वहाँ मेरी मुलाक़ात Jeremy से हुई। उसी ने मुझे एक फरिश्ते से मिलवाया। ये फरिश्ता कोई और नहीं बल्कि डॉ. एरिन वॉल्श थी। कोविड के कारण मेरी फेस टू फेस उनसे मुलाकात तो नहीं हो पाई।"
शेखर आगे बताते हैं कि "हमने जूम पर बात की थी और मैंने जब उनको बताया कि मैं फिर से गाना गाना चाहता हूं तो मेरी आंखों से आंसू आने लगे थे। मैंने उनको कहा कि उनको मेरे लिए कुछ करना होगा। लेकिन फिर उन्होंने मुझे कहा कि मेरी आवाज जाने के लिए मैं खुद को दोषी न ठहराऊं। उन्होंने मुझे कंफर्टेबल किया और मुझे यकीन भी दिलाया कि मैं फिर से गए पाऊंगा।"
सिंगर ने बताया कि "जब भी मैंने गाना गाने की कोशिश की तो मेरी आवाज फटी हुई लग रही थी। मुझे अपनी आवाज से भी नफरत होने लग गई थी। लेकिन इसके बावजूद वह मेरी आवाज को ठीक करने में लगी रही। बहुत कोशिश करने के बाद कुछ हफ्ते के बाद में मेरी आवाज नॉर्मल हुई। मैं अब पूरी तरह ठीक हूं और पहले से भी ज्यादा अच्छा गा रहा हूं।"


Click it and Unblock the Notifications