सिंगर शान की मां का शोनाली मुखर्जी का निधन, कैलाश खेर ने दी अपने ट्विटर पर जानकारी
सिंगर शान की मां शोनाली मुखर्जी का गुरूवार, 20 जनवरी को निधन हो गया। इस बात की जानकारी, सिंगर कैलाश खेर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी। कैलाश खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा - "बड़े भाई शान @singer_shaan की माँ का देहावसान हो गया॥ परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की सद्गति की प्रार्थनाएँ॥ तीनों लोक के अधिपति भगवान शिव से प्रार्थना है की हमारे शान भैया के परिवार को ये दुःख सहन करने की शक्ति मिले॥ अनन्त प्रार्थना ॐ"

गौरतलब है कि शान और उनकी बहन सागरिका मुखर्जी को उनकी मां शोनाली मुखर्जी ने अकेले पाल पोसकर बड़ा किया है। उनके पिता मानस मुखर्जी एक म्यूज़िक डायरेक्टर थे जिनका काफी पहले देहांत हो गया था।
एक इंटरव्यू में शान ने बताया कि उनकी मां शोनाली ने ही पिता की मौत के बाद घर की सारी ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई और काम करते हुए अपने दोनों बच्चों को संभाला। शान ने इसी इंटरव्यू में ये भी बताया था कि वो अपने जीवन और करियर में इतने सारे रिस्क इसलिए ही उठा पाए क्योंकि उनकी मां मज़बूती से उनके साथ खड़ी रहती थी।
हम फिल्मीबीट की ओर से दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं क्षुब्ध परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।


Click it and Unblock the Notifications












