सिंगर शान के घर में लगी भयंकर आग, परिवार का है ऐसा हाल

Singer Shaan House Fire: बॉलीवुड सिंगर शान की रिहायशी बिल्डिंग में सोमवार रात को करीब 2 बजे आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए तुरंत की दमकम की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और तबाही होने से बचा लिया। फिलहाल अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटनास्थल से मिले दृश्यों में एक अपार्टमेंट की खिड़की से धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है।
घटना से सामना आया वीडियो विचलित कर रहा हैष हालांकि बताया जा रहा है कि शान और उनका परिवार पूरी तरह से सुरक्षित है। रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार शाम को मुंबई के मानखुर्द इलाके में झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाके में एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। मंडला इलाके में अयप्पा मंदिर के पास गोदाम में शाम करीब 7 बजे आग लगी।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Fire broke out in singer Shaan's residential building. Fire tenders on the spot. Further details awaited. pic.twitter.com/qWsmCggrf8
— ANI (@ANI) December 23, 2024
आग लगने की सूचना मिलते ही चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। कुछ घंटों के बाद आग बुझाने का काम खत्म हो गया और इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा, "किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।" उन्होंने कहा कि चार दमकल गाड़ियां और अन्य वाहन आग बुझाने का काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











